Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणबीर-आलिया साथ में फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन में साथ नजर आए। इस बीच आलिया को फिल्म राजी में काम करने के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। आलिया इस मौके पर स्टेज पर जाकर अवॉर्ड रिसीव करने पहुंची। तभी आलिया ने अपनी विनिंग स्पीच बोलना शुरूकिया। अपनी विनिंग स्पीच में आलिया ने खास तौर पर रणबीर कपूर का नाम भी लिया।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सबकेसामने रणबीर से अपने प्यार का इजहार भी किया। रणबीर के लिए आलिया ने स्टेज से ही कहा ‘आई लव यू’। इसके बाद रणबीर का रिएक्शन देखने लायक था। वहां मौजूद सभी कैमरे रणबीर की तरफ मुड़ गए। ऑडियंस के बीच रणबीर कपूर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं। आलिया के आईलवयू कहने के बाद रणबीर शरमाते और आंखों में हाथ फेरते दिखाई देते हैं। देखें वीडियो:-

बता दें, रणबीर और आलिया दोनों ही एक दूसरे को इस वक्त डेट कर रहे हैं। इस इवेंट में रणबीर और आलिया के साथ दीपिका और रणवीर भी साथ दिखाई दिए थे। चारों आपस में काफी कंफर्टेबल नजर आए। रणबीर दीपिका एक दूसरे  को डेट कर चुके हैं। लेकिन इस इवेंट में दोनों बेस्टीज की तरह आपस मेंं मिलते जुलते दिखाई दिए। बता दें, आलिया को राजी और रणबीर कपूर को फिल्म संजू के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

संजू के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेने जाते वक्त एक्टर रणबीर संजू को स्टार विक्की कौशल से मिलते भी नजर आए। तो वहीं रणबीर ने आलिया को भी किस किया।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)