बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 28 मार्च, 1975 को मुंबई में हुआ था। वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विनोद खन्ना के बेटे हैं। विनोद खन्ना अपने समय के स्टार एक्टर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है और स्क्रीन पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। वहीं, स्टार एक्टर के बेटे होने के बावजूद अक्षय खन्ना का करियर कुछ खास नहीं रहा है। वो इंडस्ट्री में 26 साल से एक्टिव हैं और इस बीच उन्होंने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक्टर को हमेशा से एक बात का पछतावा रहा है, जिसे वो खुद बता चुके हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में…
दरअसल, अक्षय खन्ना ने साल 1997 में पिता विनोद खन्ना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ थी। उनकी ये पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म भले ही फ्लॉप रही मगर एक्टर इस मूवी से पर्दे पर छा गए थे। क्योंकि, जिस साल उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था उसी साल उनकी दूसरी मूवी ‘बॉर्डर’ आई थी। इसमें उन्हें काफी पसंद किया था लेकिन, एक्टर को अपनी पहली फिल्म के लिए हमेशा से पछतावा रहा है। उन्हें पिता के साथ एक्टिंग में डेब्यू करने पर उन्हें पछतावा हुआ था। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था।
आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने बताया था कि जब उन्होंने अपने पिता के साथ पहली फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ में काम किया था तो ये उनके लिए एक भयानक अनुभव था। उनका मानना था कि कुछ लोग हैं, जिनके साथ काम नहीं करना चाहिए। उन में से वो अपने पिता को एक बताते हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन को दूसरा पर्सन बताते हैं। उनका मानना था कि सेल्फ कॉन्फिडेंस के साथ इनके साथ एक ही फ्रेम में खड़ा होना असंभव है। क्योंकि उन लोगों की प्रेजेंस इतनी जबरदस्त है। ऐसा करना मुश्किल है।
10 फिल्मों ने बर्बाद किया करियर
अक्षय खन्ना ने 1997 में डेब्यू किया। इसके बाद ‘बॉर्डर’ से खूब नाम कमाया। फिर उन्हें दो और फिल्में मिलीं ‘मोहब्बत’ और ‘भाई भाई’, जो सिनेमाघरों में चल नहीं पाईं। उनके करियर की 10 ऐसी फिल्में रही हैं, जिन्हें उनके डूबे करियर की वजह माना जाता है। इसमें ‘डोली सजा के रखना’, ‘कुदरत’, ‘दहेक’, ‘बॉर्डर हिंदुस्तान का’, ‘दीवार- लेट्स ब्रिंग आवर हीरोज होम’, ‘आप की खातिर’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘नकाब’, ‘गांधी माई फादर’ और ‘शॉर्ट कट- द कॉन इज ऑन…’ जैसी मूवीज के नाम शामिल हैं, जिन्हें बॉक्स ऑफिस इंडिया के हिसाब से अक्षय खन्ना की इन 10 फिल्मों को डिजास्टर कहा जाता है। साथ ही चार तो लगातार डिजास्टर रही थीं।