‘जो जीता वही सिकंदर’ साल 1992 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म है। आमिर खान स्टारर इस फिल्म को कितना पसंद किया गया था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की मनपसंद फिल्मों में से एक ‘जो जीता वही सिकंदर’ है। हाल ही में आमिर खान और विराट कोहली एक साथ नजर आए थे तब विराट ने इस फिल्म के कुछ पसंदीदा सीन्स के बारे में बात की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म जो जीता वही सिकंदर में आमिर खान के साथ अक्षय कुमार भी नजर आने वाले थे? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं।

‘जो जीता वही सिंकदर’ कॉलेज स्टूडेंट्स लाइफ पर बेस्ड फिल्म थी। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे तो अपोजिट रोल में एक्ट्रेस आयशा जुल्का नजर आई थीं। आमिर के भाई का रोल एक्टर मामिक सिंह ने निभाया था।

कम ही लोग जानते हैं कि रतन(आमिर के भाई) का रोल पहले एक्टर आदित्य पंचोली को मिलने वाला था। यहां तक कि उन्हें इस रोल के लिए सेलेक्ट भी कर लिया गया था लेकिन आखिर में ये रोल मामिक सिंह की झोली में जा गिरा। मामिक ने ये रोल बखूबी निभाया था। ठीक ऐसा ही हुआ अक्षय कुमार के साथ। अक्षय कुमार को फिल्म में आमिर के दुश्मन का रोल मिलने वाला था। जी हां, फिल्म एक्टर दीपक तिजोरी से पहले इस रोल के लिए अक्षय कुमार ने ऑडिशन दिया था। यहां तक कि मल्होत्रा रोल के लिए एक्टर मिलिंद सोमन को साइन भी कर लिया गया था लेकिन किन्हीं वजहों से आखिर में ये रोल दीपक तिजोरी को मिला था।