अक्षय कुमार को बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर का टैग आसानी से दिया जा सकता है। सभी को लगता है कि जो एक्टर समय समय पर आतमरक्षा की बात पर जोर देते हैं और मुंबई में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हैं उन्हें कोई लड़की मार सकती है। हालांकि ऐसा दृश्य दिल्ली में देखने को मिला जब एक्टर अपनी फिल्म नाम शबाना को प्रमोट करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज पहुंचे। एक्टर के साथ अपनी फिल्म के को स्टार तापसी पन्नू और मनोज वाजपेयी भी मौजूद थे। अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें एक लड़की से धोबी पछाड़ मिला है। हो गए ना आप भी चकित। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया- Here’s some #MondayMotivation courtesy team #NaamShabana! #GirlPower all the way. निश्चित तौर पर यह हम सभी के लिए प्रेरित करने वाला है।
इससे पहले अक्षय कुमार और तापसी पन्नू ने महिला दिवस पर एक वीडियो शेयर किया था।जिसमें दोनों ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को कोहनी मार तकनीक बताई है जिसके जरिए वो अपनी आत्मरक्षा के लिए अपनी कोहनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। वीडियो में पिंक स्टार बता रही हैं कि कैसे जब कोई उन्हें अनुचित तरीके से छूता है तो वो प्रतिक्रिया देने के बजाए फ्रीज हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वो अपने शरीर के अंग के जरिए खुद की रक्षा ककर सकती है। इसके बाद वो खिलाड़ी कुमार के साथ मिलकर स्टंट करके दिखाती हैं।
blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”>
Here’s some #MondayMotivation courtesy team #NaamShabana! #GirlPower all the way pic.twitter.com/UQPnOLKZHc
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 27, 2017
वीडियो में तापसी कहती हैं- मैं यह समझने में नाकाम हो जाती हूं कि कैसे हम खुद की सुरक्षा करने में कमजोर पड़ जाती हैं। जब कोई हमें छूता है तो हमारा दिमाग काम नहीं करता। जब कोई आदमी आकर हमारे ब्रेस्ट या कमर को छूता है तो हम फ्रीज हो जाती हैं और वो उस मूमेंट का फायदा उठाते हुए वो करते जो उसकी इच्छा होती है। इसका जवाब देने के लिए हमें पता होना चाहिए कि क्या करना है। पत्थर मारो और भाग जाओ, लात मारो, अपने हाथों का इस्तेमाल करो। आपके शरीर के अंग आपके हथियार हैं। अपनी कोहनी का इस्तेमाल करें, मुझपर विश्वास कीजिए इससे उसे बहुत तकलीफ पहुंचेगी।
#NaamShabana team at gargi women's college in delhi @akshaykumar @taapsee @RelianceEnt pic.twitter.com/MmNwPsaL5U
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) March 27, 2017
फिल्म की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार एक्सटेंडिड कैमियो में नजर आएंगे। बेबी की तरह उनका इसमें नाम अजय सिंह राजपूत होगा। नाम शबाना का प्रीक्वल बेबी 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन य़भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।