अक्षय कुमार कई मौकों पर अपनी दरियादिली का सबूत दे चुके हैं। एक बार से अपनी दयालुता दिखाते हुए उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है कि वो अपने दोस्तों की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखते हुए उनका दिल जीत लेते हैं। फिल्मी दुनिया में अक्की के दोस्ताना की खबरें मशहूर हैं। इसका पहली बार अनुभव किया रणवीर सिंह ने। कुछ हफ्तों पहले रणवीर ने अक्षय के कहने पर सूरत में हो रहे कूडो टुर्नामेंट में शामिल हुए। वहां मची हलचल में एक्टर का एक सनग्लास खो दिया जो उन्हें काफी पसंद था और उसे वो पेरिस से खरीदकर लाए थे। बेफिक्रे के स्टार अपने कपड़ों और एसेसरीज से कुछ ज्यादा ही जुड़े रहते हैं। जहां एक तरफ दुखी रणवीर इस बात को भूल गए थे वहीं अक्की इसे नहीं भूले। उन्होंने अपने एक दोस्त को जो पेरिस जा रहा था उसे बाजीराव का उसी ब्रांड का सनग्लास लाने को कहा।
हिंदुस्तान टाइम्स को एक सूत्र ने बताया कि वो रणवीर को बहुत पसंद आने वाली चीजों में शामिल थे। इस घटना को कुछ हफ्ते बीत चुके थे फिर भी अक्षय इस बात को नहीं भूले। वो रणवीर के लिए ठीक उसी तरह के और उसी ब्रांड के सनग्लास लाने की हर मुमकिन कोशिश की। उनके इस व्यवहार की वजह से रणवीर काफी प्रभावित हुए। यह उनकी तरफ से दिया गया काफी दिल छू लेने वाला कदम था। इसके लिए रणवीर ने उन्हें निजी तौर पर जाकर धन्यवाद कहा। अक्षय के निमंत्रण पर सिंह वहां गए थे इसी लिए खिलाड़ी कुमार काफी क्लीयर थे। उन्हें काफी बुरा लगा कि कार्यक्रम में उनके सनग्लास खो गए।
रणवीर ने खुद को खिलाड़ी कुमार का फैन करार दिया है। 1998 में आई कीमत के सेट पर जाकर जब उनकी मुलाकात रुस्तम के एक्टर से हुई थी तो वह उनके लिए फैन ब्वॉय वाला मूमेंट था। वैसे देखा जाए तो यह अक्षय कुमार का स्वीट साइड है। बता दें कि कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा अपनी गुडविल खो चुका हैं। इस वादे के बावजूद कि वो अब किसी की भावनाओं को आहत नहीं करेंगे, कोई भी उनके शो पर जाना नहीं चाहता। इसी वजह से रणवीर सिंह भी शो पर अपनी अपियरेंस नहीं दे रहे हैं।

