बॉलीवुड के सितारें नए साल अपने- अपने तरीके से मना रहे हैं। अक्षय कुमार ने जहां 2021 के पहले सूरज को गायत्री मंत्र के जाप से स्वागत किया तो वहीं हृतिक रोशन ने इस नए साल की शुरुआत एक म्यूजिकल नोट से की। प्रियंका चोपड़ा, मीका सिंह, सोनम कपूर, करीना कपूर आदि सेलेब्स ने खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया है।
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उगते सूरज का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे। वीडियो को अक्षय कुमार ने कैप्शन दिया, ‘2021 का पहला सूर्योदय, अगर कहीं आपने मिस कर दिया है तो। सभी की सफलता और खुशियों के लिए प्रार्थना करता हूं, नए साल की ढेरों शुभकामनाएं, हैप्पी न्यू ईयर।’
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को न्यू ईयर विश किया। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘आओ चले! सबको नए साल की शुभकामनाएं! 2021 के लिए अब इंतज़ार नहीं होगा, उम्मीद हैं सभी चीजें ठीक हो जाएंगी।
प्रियंका ने तस्वीर में 2021 लिखा हुआ चश्मा पहन रखा है और निक उनके साथ हैं। हृतिक रोशन ने नए साल का स्वागत करते हुए अपने हिट गाने, ‘कहो ना प्यार है’ पर जमकर डांस किया।
सिंगर मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें हृतिक रोशन और वो मिलकर, ‘एक पल का जीना’ (कहो ना प्यार है) गा रहे हैं।
सोनम कपूर ने पति आंनद आहूजा के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर की और इंस्टाग्राम पर फैंस को बधाई दी। तस्वीर में सोनम और आनंद एक- दूसरे को किस करते नजर आए।
सोनम ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘2021 मैं अपने प्यार के साथ तुम्हारे लिए तैयार हूं। ये साल प्यार से भरा हुआ, फैमिली, फ्रैंड्स, ट्रैवल, आध्यात्मिक विकास और भी कई चीजों से भरा होने वाला है। मैं ज़िंदगी में सबसे खूबसूरत पलों की तरफ देख रही हूं।’
वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपना नया साल परिवार और दोस्तों के बीच मनाया। सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सोहा अली खान, सैफ अली खान और करीना कपूर एक टेबल पर बैठे हैं और खाना खा रहे हैं।
