Akash Ambani And Shloka Mehta wedding: कुछ वक्त पहले ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी हुई है। आनंद पिरामल संग ईशा की शादी में बी-टाउन के ढेरों सितारों ने शिरकत की थी। अब इसके बाद मुकेश और नीता के बेटे आकाश की शादी की बारी है। जी हां, आकाश और श्लोका मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ वक्त पहले आकाश और श्लोका की सगाई धूमधाम से की गई थी। पिछले साल जून के महीने में श्लोका और आकाश की सगाई मुंबई में धूमधाम से की गई थी।

ऐसे में अब आकाश की शादी की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश अपनी बैचलर पार्टी स्विट्जरलैंड में मनाएंगे। इस दौरान आकाश के ढेरों करीबी फ्रेंड्स उनके साथ स्विट्जरलैंड जाएंगे। आकाश की बैचलर पार्टी 23 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगी, जिसे बॉलीवुड के कई स्टार्स अटेंड करेंगे। इस लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम शामिल है। रणबीर आकाश अंबानी के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

https://www.instagram.com/p/Brf5EP0g5V4/

वहीं करण जौहर भी आकाश की बैचलर पार्टी को अटेंड करने स्विट्जरलैंड जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश की बैचलर पार्टी के लिए 500 गेस्ट की लिस्ट बनाई गई है, जिन्हें फ्लाइट से लोकेशन (वेन्यू) पर भेजा जाएगा। खबरें तो ये भी हैं कि श्लोका मेहता को भी कई बार मुंबई में अपनी शादी की शॉपिंग करते हुए देखा गया है। जल्द ही आकाश और श्लोका की शादी की तारीख तय कर अनाउंसमेंट की जाएगी।

https://www.instagram.com/p/BrqMUzzAuFP/