Raid Movie Box Office Collection 13: राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनीं अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म की तारीफ ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने करते हुए ट्वीट किया, गुड ट्रेंडिग। इसके साथ भी फिल्म के कलेक्शन के आंकड़ों को भी ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। तरण के ट्वीट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 3 करोड़ 55 लाख, शनिवार को 5 करोड़ 71 लाख, रविवार को 7 करोड़ 22 लाख, सोमवार को 2 करोड़ 42 लाख और मंगलवार को फिल्म ने 2 करोड़ 41 लाख रुपए हो गया है। इस हिसाब से फिल्म का भारत में अबतक कुल कलेक्शन 84 करोड़ 36 लाख रुपए हो गया है।

बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रदर्शन के कारण फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी। फिल्म में अजय देगवन, इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे सितारों से सजी है। फिल्म अजय देवगन एक इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इलियाना ने अजय की पत्नी की भूमिका निभाई है। ‘रेड’ को पब्लिक के साथ भी क्रिटिक्स की ओर से भी पॉजिटिव कमेंट्स मिले हैं।

यदि फिल्म की कहानी की बात फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। साल 1981 में इनकम टैक्स ऑफिसर शरद पांडे ने एक व्यापारी इंद्र सिंह के घर पर छापा मारा था। व्यापारी के घर से एक करोड़ 60 लाख का कैश और सोना जब्त किया गया था। 18 घंटे तक चली इस रेड में 45 लोग लगातार नोटों की गिनती करते रहे थे। फिल्म को 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। अजय इसके पहले ‘सिंघम’ फिल्म में पुलिस वाले का किरदार निभा चुके हैं।