फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे खूब प्यार मिल रहा है। लगभग 5 मिनट के इस ट्रेलर में हमें रामायण की झलक दिखती है। जहां अजय देवगन को राम, करीना कपूर को सीता, रणवीर सिंह को हनुमान, टाइगर श्रॉफ का लक्ष्मण और अक्षय कुमार की तुलना जटायु से की गई है। अब फिल्म के प्रमोशन के लिए रोहित शेट्टी फिल्म की लीड स्टार कास्ट अजय देवगन और करीना कपूर खान के साथ दिल्ली की मशहूर लव कुश रामलीला का हिस्सा बनेंगे। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी, करीना कपूर और अजय देवगन रावण का वध भी करेंगे।
लाल किला में होने वाली लव कुश रामलीला में इस बार 12 अक्टूबर को रावण दहन के लिए सिंघम अगेन के स्टार कास्ट को न्यौता दिया गया है। लव कुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने हमें बताया है कि इस बार बुराई पर सच्चाई की जीत के लिए सिंघम अगेन के कलाकारों को आमंत्रित किया है जिसमें अजय देवगन, रोहित शेट्टी एवं करीना कपूर ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वो रामलीला का हिस्सा बनेंगे। ये लोग 12 अक्टूबर को लव कुश रामलीला में रावण का वध करेंगे और बुराइयों पर अच्छाई की जीत को स्थापित करेंगे।
सिंघम अगेन का ट्रेलर भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर है। 5 मिनट 58 सेकेंड के इस ट्रेलर में रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स दिखाया गया है। लोग तो इस फिल्म की तुलना एवेंजर सीरीज से कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी की फिल्में फैंस को खूब पसंद आती है, खासतौर पर सिंघम सीरीज लोगों को खूब पसंद है। ये फिल्म दीवाली पर रिलीज हो रही है ऐसे में सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ सकती है। हालांकि फिल्म की टक्कर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूलभुलैया 3 से हो रही है। इसका दूसरा पार्ट लोगों को खूब पसंद आया था, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि क्लैश तगड़ा हो सकता है।