Raid Movie Box Office Collection 14: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अजय की फिल्म रेड 100 करोड़ के क्लब में जल्द ही एंट्री मार सकती है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड में करोड़ी क्लब में शामिल हो सकती है। अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे सितारों से सजी फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब दिखाई दे रही है। यही कारण है कि 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद फिल्म को सौ करोड़ के क्लब की राह पर है।

फिल्म के बिजनेस के आंकड़ों की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है। तरण के ट्वीट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 3 करोड़ 55 लाख, शनिवार को 5 करोड़ 71 लाख, रविवार को 7 करोड़ 22 लाख, सोमवार को 2 करोड़ 42 लाख, मंगलवार को 2 करोड़ 41 लाख और बुधवार को फिल्म ने 2 करोड़ 62 लाख रुपए की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म का भारत में अबतक टोटल कलेक्शन 86 करोड़ 98 लाख रुपए हो गया है।

अजय देवगन और इलियाना डिक्रूजा की जोड़ी फिल्म ‘बादशाहो’ में दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अजय के साथ इलियाना की यह दूसरी फिल्म हैं। इलियाना ने फिल्म में अजय की पत्नी का किरदार निभाया है, हालांकि फिल्म में इलियाना का रोल ज्यादा बड़ा नहीं है फिर भी दर्शकों को दोनों के बीच की केमेस्ट्री रास आ रही है। अजय ने इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाया है तो वहीं सौरभ शुक्ला ने ताऊजी के किरदार निभाया है। फिल्म को पब्लिक के साथ ही क्रिटिक्स की तरफ से भी पॉजिटिव कमेंट्स मिले हैं।