Aishwarya Rai: बॉलीवुड की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने कड़ी मेहनत कर आज एक मुकाम हासिल किया है। ऐश्वर्या की जिंदगी में एक बहुत कठिन दौर भी आया था। जिसको लेकर एक्ट्रेस खूब चर्चा में रही थीं- सलमान खान से रिश्ता। साल 2000 में एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के बलबूते फिल्म फेयर (2000) अवॉर्ड जीता था। वह उनके करियर का पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड था।  संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया था।

ऐश्वर्या जब अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर आई थीं, तो सब उन्हें देख कर चौंक गए थे। ऐश्वर्या ने फंक्शन में सिंपल कपड़े औऱ आंखों को चश्मे से ढका हुआ था। वहीं उनके हाथ में भी चोट लगी थी। ऐश्वर्या जब विनिंग स्पीच देने लगीं तो उन्होंने अपनी स्पीच में सबका धन्यवाद कहने के बाद बताया कि वह फिसल गईं थी तब उन्हें चोट लग गई थी। ऐश्वर्या ने अपनी स्पीच में ये भी कहा था कि-‘लोगों ने कहा ये रूप लेकर क्यों जा रही हो?’ तब ऐश्वर्या ने कहा कि वह अपनी ऑडियंस के लिए यहां आई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उस रोज सलमान खान औऱ ऐश्वर्या राय के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। खबरें तो ये भी थीं कि ऐश की आंख के नीचे जो चोट दिखी वह सलमान खान ने दी थी। ऐश्वर्या ने उस वक्त कहा था कि अचानक उन्हें ये चोट लगी है। लेकिन इसके बाद जब सलमान और ऐश्वर्या का रिलेशनशिप अंत की तरफ झुकने लगा तब ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कई बार सलमान ने उन्हें फिजिकली असॉल्ट किया। पर वह हर रोज की तरह मेकअप लगा कर अपने शूट पर जाया करती थीं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक जब ऐश्वर्या फिल्म चलते चलते की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में शाहरुख खान मेन लीड में थे। शाहरुख एक दिन ऐश्वर्या के साथ इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी सलमान खान सेट पर आ गए। सलमान सेट पर आते ही ऐश्वर्या को ढूंढने लगे, जब उन्हें बताया गया कि एक्ट्रेस अपनी वेनिटी में हैं। तो सलमान वहीं पहुंच गए।

तभी वेनिटी से झगड़े की आवाज आने लगी, औऱ सलमान-ऐश्वर्या लड़ते हुए बाहर आ गए। जब शाहरुख को इस बारे में पता चला तो वह सलमान और ऐश्वर्या के पास जा पहुंचे। लेकिन सलमान ने शाहरुख की बात भी नहीं सुनी। सलमान गुस्से में वहां से चले गए औऱ जाते जाते ऐश्वर्या की कार में जोरदार टक्कर मारते गए। इस वाकया के बाद ऐश्वर्या को इस फिल्म से निकाल दिया गया और फिल्म में रानी मुखर्जी को लिया गया।