बॉलीवुड में इन दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा जोरों पर है कि इनके बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। लगातार अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इन अफवाहों पर अभी तक बच्चन परिवार की और से कोई रिएक्शन सामने नहीं आए हैं। बीते दिन ही अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय की तारीफ की थी कि वो काम करते हैं और एक्ट्रेस घर में बेटी आराध्या का ध्यान रखती हैं। इसके लिए उन्होंने शुक्रिया भी किया था। इसी बीच अब ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या राय सड़क पर हो रहे महिलाओं के साथ शोषण पर बात कर रही हैं। दरअसल, ऐश्वर्या राय एक कॉस्मैटिक ब्रैंड से जुड़ी हैं और वो उसकी ब्रैंड एम्बेस्डर हैं। ऐसे में ब्रैंड के लिए उन्होंने अपना एक प्रोफेशनल वीडियो बनाया। इसमें वो किसी प्रोडक्ट की नहीं बल्कि महिलाओं के साथ सड़क पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। इस वीडियो के साथ ही कैप्शन में अनुरोध किया गया है कि लोग महिलाओं के साथ हो रही हिंसा के खिलाफ खड़े हों। लोगों को कंपनी के ट्रेनिंग प्रोग्राम से भी जुड़ने के लिए कहा गया है।
वीडियो में क्या बोलीं ऐश्वर्या राय?
अगर वीडियो में ऐश्वर्या राय की बात की जाए तो इसमें वो कहते हुए नजर आ रही हैं कि स्ट्रीट हैरेसमेंट से कैसे बचें। वो सवाल करती हैं कि क्या इससे बचकर निकल जाना चाहिए या फिर नजरें झुका लेना चाहिए? इनके जवाब भी वो खुद देती हैं और कहती हैं, ‘नहीं। सिर को उठाकर चलें और ना ही नजरें झुकाएं।’ ऐश्वर्या ने आगे कहा, ‘ना तो अपनी ड्रेस को दोष दें ना तो अपनी लिपस्टिक। महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं।’
ऐश्वर्या राय के लिए क्या बोले थे अभिषेक बच्चन?
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ को लेकर चर्चा में हैं। वो इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच ‘द हिंदू’ से अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को लेकर बात की और उन्होंने उनकी खूब तारीफ की। एक्टर ने कहा कि वो खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें बाहर जाने और फिल्में बनाने का मौका मिलता है। उनका मानना है कि ऐसा इसलिए हो पाता है कि घर में ऐश्वर्या उनकी बेटी आराध्या का ध्यान रखती हैं। इसके लिए उन्होंने एक्ट्रेस पत्नी का धन्यवाद भी किया। अभिषेक ने इस दौरान महिलाओं के सम्मान की बात भी की। इसके साथ ही जूनियर बच्चन ने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया था कि कैसे उनकी मां ने परिवार और बच्चों के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी। एक्टर ने कहा था कि उनके रहते हुए उन्होंने कभी भी पिता की कमी महसूस नहीं की। अगर ये खबर अच्छी लगी तो यहां पढ़ें।