ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती देश-विदेश में हमेशा से ही चर्चा का विषय रही हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी और डांसिंग स्किल्स के माध्यम से ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। ऐश्वर्या अपने कार्पेट लुक, ब्लॉकबस्टर फिल्में और हिट गानों से अपने फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। आपको बता दें, लाइमलाइट में आने से पहले भी एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने कम नहीं थे। कॉलेज के दिनों ऐश्वर्या राय को देखने के लिए कॉलेज के गेट पर लड़कों की लाइन लगी रहती थी।
लड़के ही नहीं, ऐश्वर्या की खूबसूरती को देख कर अक्सर लड़कियां भी चलते-चलते रुक जाया करती थीं और उन्हें देखती रहती थीं। ऐश्वर्या राय की एक पुरानी दोस्त ने बताया,’मैंने साल भर जय हिंद कॉलेज में पढ़ाई की थी। इसके बाद ऐश्वर्या ने भी इस कॉलेज में दाखिला लिया था।’ रेडिफ के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन की कॉलेज के दिनों की दोस्त शिवानी ने बताया, ‘लड़के ऐश्वर्या की खूबसूरती को देख कर थम जाया करते थे। ऐश को देखने के लिए कॉलेज के गेट के बाहर लंबी लाइन लग जाती थी। तब भी वह इतनी ही खूबसूरत थीं।’
ऐश्वर्या की दोस्त शिवानी ने बताया, ‘ऐश्वर्या ट्रेन से ट्रेवल करती थीं। खार स्टेशन से वह ट्रेन पकड़ती थीं। कभी-कभी हम साथ में कॉलेज चलकर जाया करते थे। लड़के-लड़कियां उन्हें सामने से आता देख रुक जाया करते थे और निहारते थे।’
शिवानी ने बताया, ‘ऐश के दोस्तों का एक बहुत बड़ा ग्रुप था। जो कि हमेशा क्लास में लेट एंटर होता था और जाकर सबसे पीछे वाली सीट पर बैठता था। लेकिन फिजिक्स की क्लास में ऐश्वर्या हमेशा आगे ही बैठती थीं। इस सबजेक्ट की टीचर बहुत ही स्ट्रिक्ट थीं। वहीं ऐश्वर्या उन्हें इंप्रेस करना चाहती थीं।’
ऐश्वर्या की दोस्त ने कहा- ‘ऐश्वर्या’ सभी स्टूडेंस में टीचर्स की सबसे प्यारी हुआ करती थीं। फिजिक्स की टीजर ने उन्हें कॉलेज की मैगजीन में खुद को दिखने के लिए प्रोत्साहित किया था। ऐश्वर्या बहुत ही डाउन टु अर्थ हैं। उस वक्त भी ऐसी ही थीं। पढ़ाई में वह बहुत अच्छी थीं। हर कोई उन्हें सबसे खूबसूरत लड़की कहता था। ऐश्वर्या ने जल्द ही यह साबित कर दिखाया।’