अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी है। फैन्स द्वारा दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। कपल तो हमेशा ही सुर्खियों में रहता ही है लेकिन उनकी बेटी आराध्या भी अकसर चर्चा में रहती हैं। आराध्या बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की पोती होने की वजह से मीडिया में छाई रहती हैं। इसी बीच आराध्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है, जिसमें उन्हें शानदार डांस करते हुए देखा जा सकता है।

आराध्या बच्चन का ये डांस वीडियो उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। ये वीडियो गणतंत्र दिवस 2022 के समय का है। ये वीडियो उनके स्कूल का मालूम होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या ने सफेद कुर्ता और एक नारंगी रंग का लहरिया दुपट्टा पहन हुआ है। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा’ गाना भी बच रहा। साथ ही हम भारतीय ध्वज भी देख सकते हैं। आराध्या वीडियो में लिप-सिंक कर रही हैं और अपने इस जबरदस्त वीडियो से उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा हुआ है ‘मन की आजादी, शब्दों में विश्वास, हमारे दिल में गर्व और हमारी आत्माओं की यादें! आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं’। इसी के साथ सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

साथ ही फैन्स वीडियो पर कमेंट में उनकी तारीफें भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है ‘बिलकुल ऐश्वर्या राय लग रही है’। वहीं किसी ने लिखा है ‘क्या बात है छोटी ऐश्वर्या’। तो किसी ने कहा ‘बहुत ही शानदार प्रदर्शन’।

बता दें, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 16 नवंबर 2021 को पूरे 10 साल की हो गई हैं। इसी मौके पर उनके पिता अभिषेक ने उनके लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा था। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आराध्या की जन्मदिन की पार्टी की फोटो भी शेयर की थी। जिसके साथ कैप्शन में लिखा था ‘जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! जैसे आपकी मां कहती हैं, आप दुनिया को एक बेहतर जगह बनाती हैं। हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें’।