बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे हसीन जोड़ियों में से एक है। साल 2007 में 20 अप्रैल को अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन शादी के बंधन में बंधे थे। करीब एक दशक से साथ रह रहे इस कपल की आज शादी की सालगिरह है। ऐश्वर्या एक परफेक्ट मां होने से लेकर एक परफेक्ट बहू हैं। वहीं अभिषेक कहते हैं कि वह शुक्रगुजार हैं कि उनकी जिंदगी में ऐश्वर्या आईं। ऐश और अभिषेक के फैंस उनकी हर छोटी बड़ी एक्टिविटी का ध्यान रखते हैं। वहीं उनके बारे में या उनसे जुड़ी हर बात फैंस जानना चाहते हैं।

ऐश्वर्या से एक वीडियो में पूछा जाता है कि क्या कभी उन्होंने अभिषेक का फोन चेक किया है? ऐसे में ऐश्वर्या राय बच्चन अपना जवाब देती हैं और कहती हैं कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया है। ऐश्वर्या अपने जवाब में कहती हैं- नेवर। शायद इस बात से ज्यादा लोग सहमत न हों। एक रिलेशनशिप में ऐसा होना आम बात है- लेकिन ऐश के साथ ऐसा नहीं है। वह कभी भी अपने पति का फोन चैक नहीं करती हैं। ऐश कहती हैं कि वह अभिषेक पर ट्रस्ट करती हैं। देखें वीडियो:-

अभिषेक-ऐश एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों ने फिल्म कुछ न कहो, ढाई अक्षर प्रेम के में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों एक्टर्स की नजदीकियां बढ़ी थीं। वहीं फिल्म ‘धूम 2’ में भी अभिषेक और ऐश ने काम किया था। हालांकि इस फिल्म में दोनों की जोड़ी नहीं बनी थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ ऋतिक रोशन थे। अभिषेक और ऐश ने साथ में फिल्म ‘उमराव जान’ में काम किया था।