सलमान खान ने बेशक अभी तक करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के बारे में कुछ नहीं कहा है। केवल उन्होंने पाकिस्तान कलाकारों पर जारी विरोध को गलत बताते हुए उनके पक्ष में अपना बयान दिया था। भाईजान ने कहा था कि वो आतंकवादी नहीं है, कलाकार हैं और वीजा लेकर भारत आते हैं। दो चीजों को आपस में नहीं मिलाना चाहिए। लेकिन इसके अलावा सलमान और उनके परिवार का करण की इस फिल्म के साथ एक कनेक्शन है। जिसे जानकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। क्या आप समझ पाए कि आखिर हम किसके बारे में बात कर रहे हैं। अगर नहीं तो हम आपको हिंट देते हैं, ये कनेक्शन एक नाम से है। अभी भी नहीं समझे तो चलिए हम आपको ज्यादा परेशान किए बगैर पूरी बात बता देते हैं। सलमान इस फिल्म में कोई कैमियो नहीं करने जा रहे हैं। बल्कि उनका रिश्ता तो इससे कुछ और ही रिश्ता है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रोड्यूसर्स; गृहमंत्री ने पूरी सुरक्षा का दिया आश्वासन

ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का का नाम सलमान खान के परिवार से जुड़ा हुआ है। जी हां, जो लोग सलमान खान के परिवार के बारे में नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि सलमान की बहन अलवीरा की बेटी का नाम अलीजेह है। यही नाम ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का के किरदार का नाम है। इस बात को करण जौहर ने MAMI फेस्टिवल में कंफर्म भी किया था। निर्देशक न बताया था कि किस तरह उन्हें अपनी फिल्म के किरदारों के नाम मिले। सलमान की भतीजी का नाम अलीजेह है, रणबीर के दोस्त का नाम अयान है और सबा नाम उनके दिमाग में था। तो अब आपको सलमान का फिल्म से कवनेक्शन का पता चल ही गया।

Read Also: आसान हुई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की मुश्किल, MNS ने कहा: नहीं करेंगे फिल्म का विरोध

बता दें कि ऐ दिल है मुश्किल निर्देशक करण जौहर का कहना है कि उन्हें इस फिल्म की कहानी लिखने के लिए महज 9 दिन लगे। मुंबई में आयोजित किए गए 18वें जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- मुझे फिल्म की कहानी को लिखने में महज 9 दिन लगे। मैं न्यूयॉर्क (अमेरिका) में था, और सड़कों पर घूमते हुए उस आदमी के दर्द के बारे में सोच रहा था जो एकतरफा प्यार में होता है। मैं भी उस दर्द से गुजरा हूं। ऐ दिल है मुश्किल की कहानी उसी दर्द को बयां करती है।

Read Also:‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंची ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की टीम, रनबीर कपूर ने खोले कई राज