Entertainment News Highlight 9 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से लव लैटर लिखा है। उसने लिखा कि ‘ऐसा कोई पल नहीं है जब वो एक्ट्रेस याद ना करता हो। उसने ये भी दावा किया कि एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही है।’ वो जेल में बैठे हुए भी एक्ट्रेस पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है। इससे पहले भी उसने जेल से जैकलीन के लिए प्यार भरा खत लिखा था। वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि उन्होंने चाचा की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में काम किया था। हालांकि, इसमें उन्हेंने स्क्रीन शेयर नहीं किया था बल्कि असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। अब वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाली हैं।मनोरंजन की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए…
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर फैंस के होश उड़ा दिए हैं। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि उन्होंने चाचा की फिल्म 'कुली नंबर 1' में काम किया था। हालांकि, इसमें उन्हेंने स्क्रीन शेयर नहीं किया था बल्कि असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। अब वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाली हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने लव लैटर लिखा है। उसने लिखा कि 'ऐसा कोई पल नहीं है जब वो एक्ट्रेस याद ना करता हो। उसने ये भी दावा किया कि एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही है।'
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस में दोषी कहे जाने वाले समर सिंह के सपोर्ट में भोजपुरी के जाने-माने डायरेक्टर और फिल्म 'नमक हराम' एक्टर आशी तिवारी आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और कहा कि 'जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है। 'भाईजान' ने फिल्म के ट्रेलर वीडियो के रिलीज होने का ऐलान किया है। इसका ट्रेलर 10 अप्रैल की शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा।
मुंबई में उमेश खड़े नाम के एक रैपर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि रैपर ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ गाना गाया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को पति फहद अहमद ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
Sometimes you search far & wide for something that was right next to you all along. We were looking for love, but we found friendship first. And then we found each other!
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 16, 2023
Welcome to my heart @FahadZirarAhmad It’s chaotic but it’s yours! ♥️✨? pic.twitter.com/GHh26GODbm
सुकेश इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है। उन्होंने जैकलीन फर्नांडीज को एक लव लेटर भिजवाया है। इस लेटर में ठग सुकेश ने एक्ट्रेस को ईस्टर की शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ सुकेश ने एक्ट्रेस को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक बताया है और कहा है कि इस दुनिया में तुमसे खूबसूरत कोई नहीं है।
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष शुरुआत से ही विवादों में रही है। अब हाल ही में एक आर्टिस्ट ने प्रभास के लुक को बनाने वाले पर चोरी का आरोप लगा दिया है।
प्रीति जिंटा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने साथ हुई दो अप्रिय घटनाओं का जिक्र किया है। अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद कई सितारे उनके समर्थन में उतर आए हैं। प्रीति के इंस्टा पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और मलाइक अरोड़ा जैसे सितारों ने कमेटं कर उन्हें समर्थन दिया है।
संजय दत्त की पत्नी मान्या दत्त मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक कंपनी को इंडोर्स करे की वजह से केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की ओर से नोटिस मिला है। इस विज्ञापन को भ्रामक कहा जा रहा है।
वरुण धवन और नताशा दलाल को लेकर यूजर्स ने दावा किया कि वह बेबी प्लान कर रहे हैं। ये सब दावे महज कुछ तस्वीरों को देख लोगों ने करना शुरू कर दिए। लेकिन इन बातों में सच्चाई नही है। दरअसल कपल को एक फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। लेकिन रिपोर्ट के मुताबित फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं बल्कि डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर के पास पहुंचे थे।
आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘गुमराह’ 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें उनके अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आई हैं। आदित्य की यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। अपने पहले शुक्रवार को गुमराह ने महज 1.10 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का हाल कुछ ऐसा ही रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म की कमाई महज 1.25 करोड़ रही है। दो दिनों में फिल्म ने अपने नाम महज 2.35 करोड़ ही किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को बनाने में लगभग 25 करोड़ का खर्च आया है।