करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) का आठवां सीजन काफी चर्चा में है। इसमें हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन पहुंचे थे। उन्होंने शो में दिलचस्प खुलासे किए थे। इसके बाद अब करण के शो में बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स पहुंचे। ये कोई और नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर थे। इस दौरान आदित्य ने अनन्या पांडे संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और खुलासा किया कि वो सिचुएशनशिप में फंसे हुए हैं।
दरअसल, करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण 8’ के नए एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन को बतौर गेस्ट बुलाया था। इस दौरान उन्होंने कोई खास बात नहीं की। लेकिन अनन्या पांडे के साथ उन्होंने रिश्ते पर बात की। चैट शो में आदित्य से अनन्या पांडे के साथ उनके कथित रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर वो शरमाते दिखे और शर्मीले अंदाज में बात करने लगे। उन्होंने अफवाहों की पुष्टि नहीं की लेकिन, अनन्या की खूब तारीफ की।
करण जौहर ने उनसे पूछा कि ऐसी अफवाह है कि आप अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं? आदित्य ने इस पर जवाब देते हुए कहा, ‘करण आपने अपने शो में कहा था कि मुझसे कोई राज मत पूछा और मैं तुमसे कोई झूठ नहीं बोलूंगा।’ इस पर करण जौहर ने उन्हें बताया कि उनके शो में अनन्या पांडे ने कहा था कि वो बहुत अनन्या कॉय कपूर फील कर रही हैं। इसके बाद आदित्य ने कहा था कि और वो फिलहाल आदित्य जॉय कपूर हैं।
सिचुएशनशिप में फंसे आदित्य रॉय कपूर?
फिर आदित्य अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो काफी खुश हैं और अनन्या काफी जॉयफुल लड़की हैं। एक्टर कहते हैं कि सिचुएशनशिप दोनों लोगों के बीच ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें बंधन की कमी होती है। इसलिए वो तय नहीं कर पा रहे हैं कि रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप में क्या फर्क है?
डेटिंग को लेकर खूब चर्चा में रहे आदित्य
आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे लंबे समय से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर किसी ना किसी इवेंट में साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। हाल ही में उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्हें आदित्य का हाथ थामे हुए देखा गया था।