आदर जैन ने हाल ही में अलेखा आडवाणी को शादी के लिए प्रपोज किया था और अब दोनों का रोका हो गया। हाल ही में दोनों की रोका सेरेमनी हुई जिसमें कपूर फैमिली ने शिरकत की। इस समारोह में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर जैसे तमाम सितारे शामिल हुए।
कल ये फंक्शन हुआ था और एख दिन बाद तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आदर के कजिन्स करीना, करिश्मा और रणबीर नए कपल को टीका लगाते और आरती करते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में रणबीर अलेखा को टीका लगाते हुए दिखाई दिए, वहीं दूसरी तस्वीर में करीना कपूर आरती करती हुई दिखाई दीं। आदर और अलेखा ने अपने खास दिन के लिए शांतनु और निखिल और तरुण तहिलियानी द्वारा डिज़ाइन किए गए वाइट ड्रेस पहने थे। वहीं करीना कपूर ने नेवी ब्लू डिज़ाइनर साड़ी पहनी थी। उनके पति, अभिनेता सैफ अली खान ने डेनिम पैंट के साथ मैचिंग शर्ट पहनी। करिश्मा ने नीले और काले रंग की ड्रेस में नजर आईं।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा भी परिवार के साथ तस्वीरों के लिए पोज़ देती नज़र आईं। दूसरी ओर, रणबीर ने काले रंग का सूट पहना था। तस्वीरों में आदर जैन की माँ रीमा जैन भी अलेखा का परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करती नज़र आईं।
आदर ने 3 महीने पहले अलेखा को शादी के लिए प्रपोज़ किया था। आदर ने समंदर के किनारे बीच पर बेहद रोमांटिक अंदाज में अलेखा को शादी के लिए पूछा था। कपल ने अपने प्रपोज़ल की कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। फोटो शेयर करते हुए आदर ने लिखा, “मेरा पहला क्रश, मेरी सबसे अच्छा दोस्त और अब, मेरी हमेशा के लिए।”
अलेखा ने बेस्ट फ्रेंड के एक्स से लगाया दिल
आदर और अलेखा लंबे समय से दोस्त थे और पिछली दीवाली पर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। आदर जैन इससे पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे और अलेखा दोनों की कॉमन फ्रेंड थीं। एक बार तो अलेखा ने तारा और आदर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए खुद को थर्ड व्हील कहा था। पिछले साल आदर और तारा का ब्रेकअप हो गया। जब दोनों रिलेशनशिप में थे तब रिश्ते को लेकर काफी ओपन थे और अपनी तस्वीरें साथ शेयर करते थे। दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर रोमांटिक कमेंट्स भी करते थे।
क्या आप जानते हैं आदर जैन ने अपना पहला किस कब किया था?
एक इंटरव्यू के दौरान आदर जैन ने खुलासा किया कि जब उन्होंने पहला किस किया उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। आदर ने बताया कि वो शर्मीले थे मगर लड़कियों से घिरे रहते थे। पहला किस आदर ने सीढ़ियों पर किया था। यहां आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं।