बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। मगर उससे पहले वह एचटी स्टाइल अवॉर्ड के दौरान रेड कार्पेट पर दिखाई दीं। इस दौरान श्रद्धा ने प्रिंटेड वन शोल्डर ड्रेस में एंट्री ली, इस ड्रेस के साइड में एक स्लिट भी था। कैमरों के सामने वह अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ पोज भी देती दिखाई दीं। इस सबके बीच एक वीडियो जो सब का दिल चुरा लेगा। इस वीडियो मे श्रद्धा ने एक बच्चे को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। वीडियो दिखाई दे रहा बच्चा इतना क्यूट था कि जिसे देखने के बाद श्रद्धा उसे प्यार करने से खुद को रोक नहीं पाईं। वीडियो में एक जगह सुनाई देता है जब इस बच्चे के पिता श्रद्धा को उसे घर ले जाने के लिए कहते है।
श्रद्धा जल्दी मोहित सूरी की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में दिखाई देंगी इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर होंगे। यह पहला मौका है जब अर्जुन और श्रद्धा किसी फिल्म में साथ दिखाई देगें। अर्जुन माधव झा के रोल में होंगे तो वहीं श्रद्धा रीया सोमानी के रोल में नजर आएंगी और दोनों को ही इस फिल्म में बास्केटबॉल खेलना काफी पसंद होगा। फिल्म में श्रद्धा बास्केटबॉल प्लेयर के रोल के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।
वहीं मोहित सूरी ने इस बारे में बताया की श्रद्धा ने इस रोल के लिए घंटों प्रैक्टिस की। बता दें कि सोमवार को चेतन भगत ने भी श्रद्धा की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह बास्केबॉल खेलती हुई दिखाई दे रही थीं। मंगलवार को हाफ गर्लफ्रेंड का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया। इस पोस्टर में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दिख रही बारिश आशिकी-2 की भी याद दिला रही है। आशिकी-2 में श्रद्धा आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आई थीं।
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म चेतन भगत की किताब हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर बनी है। यह पहली बार है जब श्रद्धा चेतन भगत की किताब पर बन रही फिल्म में काम कर रही हैं। वहीं 2 स्टेट्स के बाद अर्जुन के लिए यह दूसरा मौका है। इस फिल्म के बाद श्रद्धा फिल्म हसीना में नजर आएंगी।