Shilpa Shetty Son Viaan Dance Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान 6 साल की उम्र में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी है। जिस स्कूल में वियान पढ़ते हैं उसके एक कल्चरल प्रोग्राम में उन्होंने हिस्सा लिया था जिसका वीडियो शिल्पा शेट्टी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से किया है। महज 19 घंटे के भीतर ही वियान का यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कमेंट कर वियान के सुपर परफॉर्मेंस की तारीफ की है। इनमें पहला नाम वेटरन एक्टर अनिल कपूर का है जिन्होंने काफी मजेदार कमेंट किया है।
अनिल कपूर ने वियान का डांस परफॉर्म देख लिखा- क्या गुलाटी मारता है तेरा बेटा। माइंड ब्लोविंग। वहीं बेटे का ऐसा डांस देख राज कुंद्रा ने कमेंट किया- तुम पर गर्व है मेरे बेटे। मशहूर डांस कोरियोग्राफर गीता कपूर ने भी वियान का डांस देखा। उन्होंने लिखा-वियान सुपर इंप्रेसिव। उसके लिए बहुत सारा प्यार। टेरेंसे को वियान का डांस खूब पसंद आया। उन्होंने कमेंट में लिखा- वह अपनी हमउम्र में पसंदीदा है। सेंस ऑफ रीदम सुपर से उपर है। वहीं शिल्पा के फैंस भी वियान के डांस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-आखिरकार आपका बेटा है। एक अन्य यूजर ने लिखा-गर्व है वियान।
शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट में एक्टर टाइगर श्रॉफ को भी टैग किया है। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा- वियान ने स्कूल में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी। शिल्पा के सिर्फ टाइगर श्रॉफ को ही टैग करने के पीछे की वजह यह है कि टाइगर श्रॉफ वियान के आइडल एक्टर हैं। वे टाइगर के डांस और एक्शन को खूब पसंद करते हैं। ये बात उन्होंने शिल्पा के डांस शो सुपर डांसर के मंच पर भी टाइगर के सामने कही थी। वियान इस वीडियो में काफी शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर वियान की एंट्री काफी मजेदार लग रही है जिसमें वह फ्लिक करते हुए स्टेज पर आते हैं।

