टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। दिव्यांका ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ की विद्या और ‘ये हैं मोहब्बतें’ की इशिता भल्ला से घर-घर में अपनी पहचान बनाई है।
एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग और काम के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों खबर आई थी, कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। वहीं अब टीवी एक्टर और दिव्यांका के पति विवेक दाहिया ने इस पर चुप्पी तोड़ी है, और बताया है कि यह खबर महज एक अफवाह है।
मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी?
दरअसल विवेक दाहिया ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंट नहीं हैं। इसी के साथ विवेक ने यह भी कहा कि अगर ऐसा कुछ भी होता है तो वह इस अच्छी खबर को अपने फैंस के साथ शेयर जरूर करेंगे। विवेक दाहिया ने कहा कि ‘मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों होता रहता है। यह इंटरनेट पर कई बार सामने आता है। लेकिन नहीं, वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। जब भी ऐसा होगा, हम अपने फैंस को मैसेज देंगे।’
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की लव स्टोरी
बता दें कि टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर दिव्यांका और विवेक की मुलाकात हुई थी। दोनों को सेट पर ही एक दूसरे से प्यार हो गया। विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने 16 जनवरी, 2016 को सगाई की थी। उसी साल 8 जुलाई को कपल ने शादी कर ली। इनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।
दोनों अक्सर साथ में फनी रील्स और फोटोज, वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में विवेक की बहन की शादी में भी दोनों स्टार कपल चंडीगढ़ में मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे। गौरतलब है कि दिव्यांका को आखिरी बार रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में देखा गया था, वहीं विवेक रोड ट्रिप पर बेस्ड मूवी ‘चल जिंदगी’ में कुमार सानू की बेटी शैनन के साथ दिखाई देने वाले हैं।