भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में अभिनेत्री धमाकेदार बैली डांस करती नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाना ‘तोहरे खातिर’ पर आम्रपाली दुबे के डांस स्टेप्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस वीडियो को यू-ट्यूब पर अब तक 21 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल यह गाना आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ का है। यह फिल्म इसी साल जून के महीने में रिलीज हुई थी। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म का यह गाना अभी लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है।
इस गाने में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ भोजपुरी स्टार राजू सिंह माही भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को इंदु सोमाली और अनुज तिवारी ने अपनी आवाज दी है। गाने के धमाकेदार म्यूजिक पर आम्रपाली दुबे का डांस लोगों को दीवाना बना रहा है।
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी हिट मानी जाती है। इस जोड़ी ने इंडस्ट्री को कई सारी हिट फिल्में दी हैं। आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी फिल्म ‘शेर सिंह’ की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग जोधपुर में चल रही हैं। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह आम्रपाली दुबे के साथ नजर आएंगे। भोजपुरी के दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
देखें वीडियो: