एक्टर राम चरण के परिवार के लिए वो खुशी का पल आ गया है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। जी हां! रामचरण की पत्नी उपासना ने बेटी को जन्म दिया है। वह सोमवार को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं और उन्होंने 20 जून की सुबह बेटी को जन्म दिया है। शादी के 11 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर फैली, फैंस उन्हें ढेर सारे प्यार के साथ शुभकामनाएं दे रहे हैं।
चिरंजीवी दादा बन चुके हैं और अब फैंस को उनके घर में ग्रैंड सेलिब्रेशन का इंतजार है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। फिलहाल परिवार की ओर से इस खुशखबरी को साझा नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही वह लोग अपनी इस खुशी में फैंस को शामिल कर सकते हैं।
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले रामचरण और उनकी पत्नी उपासना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें वह दोनों अस्पताल के अंदर एंट्री करते नजर आ रहे हैं और दोनों ही काफी खुश लग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रामचरण हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने डिटेल शेयर की है। जिसमें लिखा है,”मिस उपासना कामिनेनी और मिस्टर राम चरण की बेबी गर्ल का जन्म 20 जून 2023 को अपोलो हॉस्पिटल जुबली हिल्स-हैदराबाद में हुआ है। बेबी और मां दोनों बिल्कुल सुरक्षित हैं।”
11 साल पहले हुई थी शादी
राम चरण और उपासना ने साल 2022 में 14 जून को एक दूसरे से शादी की थी। इतने सालों के बाद अब उनके घर में बच्ची का जन्म हुआ है। कपल ने कुछ महीने पहले फैंस को ये गुडन्यूज दी थी। जिसके बाद से सभी इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
इसके अलावा एक्टर के पिता साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था,”हनुमान जी की कृपा से, हम ये शेयर करते हुए बहुत खुश हैं कि उपासना और राम चरण जल्द ही अपने पहले बेबी का स्वागत करने वाले हैं। ढेर सारा प्यार और आभार”।