बॉलीवुड में कई एक्टर्स हुए हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ही फैन्स के दिलों पर राज किया है। पंकज त्रिपाठी की गिनती भी ऐसे ही एक्टर्स में होती है। पंकज त्रिपाठी ने कई फिल्मों में काम किया और स्ट्रगल के दिनों में उन्हें काफी आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था। पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में मृदुला त्रिपाठी से शादी की थी। मृदुला पेशे से अध्यापक हैं और वह पंकज के साथ ही मुंबई आ गई थीं।

पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया था। पंकज ने बताया था कि उन्होंने मृदुला को परिवार के फंक्शन के दौरान देखा था और उन्होंने प्यार हो गया था। पंकज कहते हैं, ’10वीं क्लास में ही तय कर लिया था कि मुझे लव मैरिज करनी है। एक बार तिलक चढ़ा रहा था और मेरी बहन की शादी थी। मेरी पत्नि उस दौरान छत पर खड़ी हुई थीं। बालकनी पर खड़ी हुई थीं तो इन्हें मैं देखता रहा।’

रात को 8 बजे आता था फोन: पंकज बताते हैं, ‘वो ऊपर से उतरीं, नीचें आईं और आंगन में उछलते हुए चलने लगीं। मैंने उन्हें देखा और तय कर लिया कि आगे का जीवन इन्हीं के साथ बिताना है। शुक्रवार की रात को मैंने ये तय किया कि अब आगे यही है जो है। 1993 की बात है और 2004 में फिर मैंने उन्हीं से शादी कर ली। हमारे जैसे गांव के लोगों को पता ही नहीं था कि डेट क्या होती है। बहुत मुश्किल से उन्हें मिलने के लिए कोलकाता जाते थे और मोबाइल भी नहीं था।’

NSD के होस्टल के फोन पर पंकज त्रिपाठी की पत्नि अक्सर फोन किया करती थीं। मैं अपनी थाली लेकर 8 बजे फोन के पास पहुंच जाता था। 8 बजते ही बेल बजती थी और मैं फोन उठा लेता था। 3 साल की पढ़ाई करने के लिए मैं ड्रामा स्कूल आ गया था। वहां पर दुनियाभर के लोगों से मैं मिला। मैंने वहां देखा कि मेरा देश कितना खूबसूरत है। अब मैं तो सबको कहता हूं कि भाई ये देश देखो कि इसमें कितनी तरह की भाषाएं बोली जाती हैं और कितने तरह की वेशभूषा पहनी जाती है।