Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अर्जुन कपूर भी अपने रिश्ते को लेकर काफी कूल नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर अपना आपा खोते हुए कुछ फोटोग्राफर्स के ऊपर भड़क गए। दरअसल कुछ दोस्तों के साथ डिनर डेट पर पहुंचे मलाइका और अर्जुन की तस्वीरें लेने के लिए काफी फोटोग्राफर्स पहुंचे गए। कुछ फोटोग्राफर्स अनजाने में ही मलाइका का रास्ता रोक दिया। फोटोग्राफर्स के इस रवैये से अर्जुन काफी भड़क गए और उनको डांट भी लगा दी। बता दें कि इससे पहले इस अंदाज में अर्जुन को कभी नहीं देखा गया था।
हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर को लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया था। उसके बाद फैंस कई तरह के कयास लगाने लगे थे। सोशल मीडिया पर ये चर्चा होने लगी कि मलाइका प्रेग्नेट हैं इसलिए बार-बार अस्पताल का चक्कर लगा रही हैं। हालांकि मीडिया में ये बात आई कि मलाइका और अर्जुन रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। कुछ दिन पहले ही मलाइका की गर्लगैंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बनी थी। जिसमें मालाइका, करीना कपूर खान, अमृता और उनके कुछ दोस्त नजर आईं थीं। इससे पहले मलाइका और अर्जुन कपूर मालदीव में छुट्टीया एन्जॉय कर लौटे हैं। बता दें कि मलाइका अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर के साथ डेट कर रही हैं। मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है जो मलाइका के साथ रहता है। अर्जुन कपूर जल्द आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के आलावा कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरो में रिलीज होगी।