फिल्म ‘आशिकी’ में काम कर रातों रात फेमस होने वालीं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल एक दिन अचानक ही ग्लैमर वर्ल्ड से गायब हो गई थीं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अनु को ये स्टारडम रातों रात मिला था। लेकिन एक हादसे ने उनकी जिंदगी पलट कर रख दी थी। 90 के दशक में फिल्म आशिकी आई थी। इस फिल्म का एक एक गाना सुपरहिट हुआ था। वहीं एक्ट्रेस अनु की व्हाइट फ्रॉक और व्हाइट रिबिन ने फैंस का दिल चुरा लिया था।
आज आलम ये है कि एक्ट्रेस इस चमक धमक भरी जिंदगी से कोसों दूर हैं। वहीं उन्होंने अपनी एक छोटी सी दुनिया बसा ली है, जहां वह योगा को बहुत तवज्जो देती हैं। इसी दौरान उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद अनु की लाइफ बिलकुल बदल गई। एक्ट्रेस का सामना एक भयानक कार एक्सिडेंट से हुआ।
इस बड़ी दुर्घटना में वह 29 दिनों तक कोमा में रही थीं। ऐसे में अनु ने अपने साथ हुए उस हादसे का जिक्र अब किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबित, एक्ट्रेस अनु ने बताया कि साल 1999 में उनका एक्सीडेंट हुआ था। उन्होंने बताया- ‘इस एक्सिडेंट के बाद मैं कोमा में पहुंच गई थी। मैं आध्यात्म के लिए एक आश्रम में रह रही थी। इसके बाद ये हादसा हुआ। एक्सीडेंट के बाद मुझे कुछ याद नहीं, लेकिन अपना आत्यात्मिक नाम याद है।’
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि 2001 में उन्होंने संन्यास लिया था और सिर मुंडवाया था। उस वक्त उनके पास हाथ में एक बैग होता था। वह शांत जगह पर रहना पसंद करती थीं। वह बस मन और मानव मनोविज्ञान का अध्ययन करती थीं।
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि जब उनका एक्सिडेंट हुआ था उनके दिमाग पर ऐसा असर था कि वह ये भी भूल गई थीं कि लिपस्टिक कैसे लगाई जाती है। एक्ट्रेस ने बताया- ‘लिपस्टिक कैसे लगाते हैं ये तक मुझे याद नहीं था। इसके बाद लोगों ने मेरे पहली की तस्वीरें और बाद की तस्वीरें मुझसंग शेयर करना शुरू किया। इस बीच मेरी नो मेकअप लुक वाली तस्वीर वायरल हो गई थी। तब मैं काफी हैरान थी कि मेरे आसपास कितना कुछ घट रहा है।’
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि साल 2006 में उन्होंने एक बार फिर से लोगों के साथ कनेक्ट करना शुरू किया। बताते चलें इस फिल्म में अनु के अपोजिट राहुल रॉय मेन लीड में थे। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों को बहुत पसंद किया गया था। वहीं फैंस इस कपल की कैमेस्ट्री के भी दीवाने हो गए थे। ‘आशिकी’ ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद 6 महीने तक राहुल रॉय को नही आया था फ़िल्म का ऑफर, एक्टर ने सुनाई आपबीती