Aamir Khan : आमिर खान की फिल्म PK के एक्टर साई गुंडेवार ने दुनिया को 42 साल की उम्र में अलविदा कह दिया। साई गुंडेवार को ब्रेन कैंसर था। वह अपनी बीमारी के इलाज के लए अमेरिका गए हुए थे। 10 मई को उन्होंने इस बीमारी से लड़ते-लड़ते आखिरी सांस ली। एक्टर का इलाज लॉस एंजिलिस में चल रहा था।

इस दुख भरी खबर को सुनने के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने साई के निधन पर शोक प्रकट किया औऱ ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अनिल देशमुख ने अफने ट्वीट में लिखा- ‘अपनी एक्टिंग से लोगों का जिल जीतने वाले अदाकार साई प्रसाद गुंडेवार कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद जिंदगी की जंग हार गए। भारतीय सिनेमा को उनके जाने से काफी नुकसान हुआ है। आपको भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

साई कई फिल्मों और रियलिटी शोज का हिस्सा रहे हैं। साल 2010 में साई गुंडेवार ने MTV स्पिट्सविला में भी पार्टिसिपेट किया था। इस शो से उन्होंने दर्शकों के बीच खासा पहचान मिली थी। इसके बाद साई एक अमेरिकन रियलिटी शो में भी नजर आए थे। यह शो कंटेस्टेंट सर्वाइवर बेस्ड शो था। इसके अलावा उन्होंने कई सारे ऐड में भी काम किया। सैफ अली खान के साथ वह आखिरी बार फिल्म बाजार में नजर आए थे। इसक अलावा साई फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल स्टारर मूवी रॉक ऑन में भी दिखाई दिए थे।

बता दें, बॉलावुड में एक के बाद एक दो दिग्गज कलाकार का निधन हुआ। अब साई ने दुनिया को अलविदा कहा। एक्टर इरफान खान का इंतकाल 29 अप्रैल को हुआ था। वहीं उससे ठीक एक दिन बाद 30 अप्रैल 2020 को एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर को भी कैंसर था। दोनों एक्टर भी अपने कैंसर ट्रीटमेंट के लिए यूएस गए थे। भारत वापस लौटने के बाद दोनों ने एक एक फिल्म में भी काम किया। इरफान ने अंग्रेजी मीडियम और ऋषि कपूर ने डी डे में काम किया था।