Thugs of Hindostan Release Date, Logo out: लंबे वक्त के इंतजार के बाद फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का पहला लुक ऑउट कर दिया गया है। विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनीं फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे सितारे लीड भूमिका में हैं। फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट पर भी मोहर लग गई है। फिल्म की रिलीज डेट को एकदिन आगे खिसका दिया गया है। पहले यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के फर्स्ट लुक को आमिर खान ने अपने वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। कुछ ही समय में वीडियो को 2 लाख 13 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

https://twitter.com/aamir_khan/status/1041560854116753408

एक मिनट के इस वीडियो में लोगो के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक काफी दमदार है। वीडियो देखने के बाद दर्शकों का क्रेज फिल्म को लेकर काफी बढ़ गया है। फिल्म के ट्रेलर का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर 27 सितंबर यानी यश चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें, यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। मंगलवार से फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स एक एक कर रिलीज किये जाएंगे, जिसमें सभी किरदारों की झलक दिखाई पड़ेगी।

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का बजट करीब 300 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि फिल्म एक्शन और रोमांच से भरपूर है। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ”ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ एक एंडवेजर्स और एक्शन से भरपूर फिल्म है। फिल्म में कोई संदेश नहीं छिपा है। मैंने ऐसा रोल अदा किया है जो किसी पर विश्वास नहीं करता है। यह ‘दंगल’ से बिल्कुल अलग है।”

Bigg boss 12: इस थीम में सजा नजर आएगा बिग बॉस का घर, देखिए ये शानदार तस्वीरें

https://www.jansatta.com/entertainment/