70th National Film Awards: 8 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजन हुआ। विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कार दिए गए। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा नीना गुप्ता, मनोज बाजपेयी, करण जौहर, ऋषभ शेट्टी समेत कई लोगों को नेशनल अवॉर्ड मिला।
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 16 अगस्त को की गई थी। विजेताओं में ऋषभ शेट्टी (बेस्ट अभिनेता), निथ्या मेनन और मानसी पारेख (बेस्ट एक्ट्रेस), सूरज बड़जात्या (बेस्ट डायरेक्टर), नीना गुप्ता शामिल (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस) और पवन मल्होत्रा (बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर) समेत कई नामों की घोषणा की गई थी। अब अवॉर्ड फंक्शन के दौरान इन्हें सम्मानित किया गया।
यहां जानिए विजेताओं के नाम
फीचर कैटेगरी
बेस्ट हिंदी फिल्म – गुलमोहर
बेस्ट कन्नड़ फिल्म – केजीएफ: अध्याय 2
बेस्ट तेलुगु फिल्म – कार्तिकेय 2
बेस्ट तमिल फिल्म – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
बेस्ट पंजाबी फिल्म – बागी दी धी
बेस्ट उड़िया फिल्म – दमन
बेस्ट मलयालम फिल्म – सऊदी वेलक्का CC.225/2009
बेस्ट मराठी फिल्म – वाल्वी
बेस्ट फीचर फिल्म – आट्टम
फुल एंटरटेनिंग बेस्ट फिल्म – कंतारा
बेस्ट डेब्यू – फौजा, प्रमोद कुमार
बेस्ट तिवा फिल्म – सिकैसल
बेस्ट बंगाली फिल्म – काबेरी अंतर्धान
बेस्ट असमिया फिल्म – इमुथी पुथी
बेस्ट एक्टर – ऋषभ शेट्टी, कंतारा
बेस्ट एक्ट्रेस – ‘तिरुचित्राबलम’ में नित्या मेनन और ‘कच्छ एक्सप्रेस’ में मानसी पारेख
बेस्ट डायरेक्टर – सूरज बड़जात्या, उंचाई
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – नीना गुप्ता, उंचाई
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – पवन मल्होत्रा, फ़ौजी
स्पेशल मेंशन – ‘गुलमोहर’ में मनोज बाजपेयी और ‘कालीखान’ के लिए संजय सलिल चौधरी
बेस्ट एक्शन डायरेक्टर – केजीएफ: अध्याय 2
बेस्ट कोरियोग्राफी – तिरुचित्राबलम
बेस्ट गीत – फ़ौजा
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- प्रीतम (गाने), एआर रहमान (बैकग्राउंड स्कोर)
बेस्ट मेकअप – अपराजितो
बेस्ट कॉस्ट्यूम – कच्छ एक्सप्रेस
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन – अपराजितो
बेस्ट एडिटिंग-अट्टम
बेस्ट साउंड डिज़ाइन – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
बेस्ट स्क्रिप्ट – आट्टम
बेस्ट डायलॉग्स- गुलमोहर
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – सऊदी वेलाक्का CC.225/2009, बॉम्बे जयश्री
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल – ब्रह्मास्त्र, अरिजीत सिंह
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – मल्लिकाप्पुरम में श्रीपथ
एवीजीसी बेस्ट फिल्म- ब्रह्मास्त्र
सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म – कच्छ एक्सप्रेस
बेस्ट क्रिटिक- दीपक दुआ
सिनेमा पर बेस्ट बुक – किशोर कुमार: द अल्टीमेट बायोग्राफी
नॉन फीचर फिल्म
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म – आयना
बेस्ट डेब्यू फिल्म – मध्यांतरा
बेस्ट शॉर्ट फिल्म – ज़ुन्योटा
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म – द कोकोनट ट्री
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री – मर्मर्स ऑफ़ द जंगल
बता दें कि नेशनल अवॉर्ड मिलने वालों को न केवल सम्मानित किया जाता है, बल्कि उन्हें प्राइज मन भी दी जाती है। जो कैटेगरी के हिसाब से तय होती है। आइये जानें किसे मिलती है कितनी रकम-
प्राइज मनी
बेस्ट डायरेक्टर: 2,50,000 रुपए
बेस्ट एक्टर- 2,00,000 रुपये
बेस्ट एक्ट्रेस- 2,00,000 रुपये
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- 2,00,000 रुपये
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- 2,00,000 रुपये
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- 2,00,000 रुपये
बेस्ट प्लेबैक सिंगर- 2,00,000 रुपये
बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर- 2,00,000 रुपये
बेस्ट फीचर फिल्म- 2,50,000 रुपए
बेस्ट एंटरटेनिंग फिल्म- 2,00,000 रुपए
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- 3,00,000 रुपये
बेस्ट प्रोड्यूसर- 2,00,000 रुपये
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म- 2,00,000 रुपये
बेस्ट शॉर्ट फिल्म- 2,00,000 रुपये
बेस्ट डायरेक्शन- 3,00,000 रुपये
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- 2,00,000 रुपये