70th National Film Awards: सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े सम्मान नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान हो गया है। ए.आर रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए सम्मानित किया गया है और अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, साथ ही उनकी फिल्म ‘कांतारा’ बेस्ट फिल्म बनी है। वहीं नित्या मेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
मनोज बाजपेयी और शर्मीला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स का ऐलान किया है। इसमें अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों से लेकर एक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर आदि सभी शामिल हैं।
नेशनल अवॉर्ड की घोषणा के साथ यहां पढ़ें विजाताओं के नाम- सभी की नजरें उन फिल्मों और कलाकारों पर होंगी, जो इस प्रतिष्ठित सम्मान को अपने नाम-
बेस्ट फिल्म प्रावइडिंग होसलम एंटरटेनमेंट- कांतारा
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- प्रीतम- ब्रह्मास्त्र-1
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन बैकग्राउंड- एआर रहमान- पीएस-1
बेस्ट साउंड डिजाइन- एआर रहमान- पीएस-1
बेस्ट मेल सिंगर- अरिजीत सिंह-केसरिया- ब्रह्मास्त्र-1
बेस्ट एक्टर- ऋषभ शेट्टी- कांतारा
बेस्ट एक्ट्रेस- नित्या मेनन- तिरूचित्रमबलम
बेस्ट एक्ट्रेस- मानसी पारेख- कछ एक्सप्रेस (गुजराती फिल्म)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- नीना गुप्ता-ऊंचाई
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पवन राज मल्होत्रा- फौजा (हरियाणवी फिल्म)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक- दीपक दुआ
बेस्ट एनिमेशन- ब्रह्मास्त्र 1- धर्मा
बेस्ट हिंदी फिल्म- गुलमोहर
बेस्ट डायरेक्टर- सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
बेस्ट तेलुगु फिल्म- कार्तिकेय 2
बेस्ट तमिल फिल्म- पीएस-1
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- केजीएफ 2
बेस्ट फीचर फिल्म- आट्टम (मलयालम)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- प्रमोद कुमार- फौजा (हरियाणवी फिल्म)
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- केजीएफ 2
बेस्ट डायलॉग्स- गुलमोहर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- पीएस-1
नॉन फीचर की कैटेगरी में विजेताओं की लिस्ट…
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- बीरुबाला, हरगिला (असम)
बेस्ट स्क्रिप्ट- कौशिक सरकार- मोनो नो अवेयर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- विशाल भारद्वाज-फुर्सत हिंदी
बेस्ट डायरेक्शन – मैरियम चैंडी- फॉर्म दे शेडो
बेस्ट शॉर्ट फिल्म- औन्येता (असम)
बेस्ट नॉन फीचर सोशल और पर्यावरण वैल्यू- ऑन द ब्रिंक सीजन 2 – गरियाल
बेस्ट डॉक्युमेंट्री- मॉर्मस ऑफ द जंगल (मराठी)