7 August, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो में कार्तिक और वेदिका की शादी होने जा रही है। लेकिन बार बार कार्तिक को किस्मत कायरव और नायरा के करीब ले आ रही है। कायरव की हालत बहुत खराब है। दिल में छेद होने की वजह से कायरव को उसकी मां मुंबई के बड़े अस्पताल लेकर जाने की तैयारी करती है। लेकिन मेहंदी पर पहुंची वेदिका की डॉक्टर सहेली सिंगल मदर नायरा के बारे में कार्तिक को बताती है। कार्तिक अब बेटे और मां की मदद करने की बात कहता है। ऐसे में नायरा का जाना कैंसल हो जाता है।
अब कार्तिक की शादी की घड़ी करीब है। वेदिका दुल्हन बन कर सामने आने वाली है लेकिन कार्तिक के मन में कुछ ऐसा चल रहा है जो उसे कह रहा है कि ये गलत हो रहा है। इस बीच शादी का मंडप तैयार होता है। महिलाएं मंडप में बैठे हंसी ठिठोली करती हैं। तभी कटोरी से हल्दी गिर जाती है। फिर दीया भी फड़फड़ा कर बुझ जाता है। ऐसे में कार्तिक की दादी घबरा जाती है कि ये किट्टू की शादी में क्या हो रहा है..क्या कुछ अपशगुन होने वाला है?
सोशल मीडिया पर कार्तिक-वेदिका की शादी के आउटफिट्स की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में कार्तिक शेरवानी पहने और वेदिका दुल्हन बनी दिखाई दे रही है। स्वैप कर के देखें।
इस शो को फैंस इस वक्त दिल लगा कर देख रहे हैं। कार्तिक और वेदिका की शादी की घड़ी पास आ रही है। लेकिन कार्तिक के पैर खुद ब खुद नायरा और कायरव के करीब किसी न किसी बहाने से पहुंच रहे हैं। ऐसे में क्या कार्तिक अपने बेटे के पास इस मुश्किल घड़ी में पहुंच पाएगा। क्या नायरा कार्तिक को कायरव के बारे में जानकारी देगी? शो में ये देखना काफी दिलचस्प होगा। शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के ताजा अपडेट्स देखने के लिए पढ़ते रहें जनसत्ता.कॉम।
