6 August, Kundali Bhagya, Spoiler Alert: शो कुंडली भाग्य में इस वक्त चल रहा है हाई वोल्टेज ड्रामा। करण और प्रीता के बीच में आ गया है पृथ्वी। लेकिन ये पृथ्वी ज्यादा देर तक इनकी जिंदगी में नहीं टिकने वाला। दरअसल, पृथ्वी का भंडा फूटने वाला है। पृथ्वी की सच्चाई सबके सामने आने वाली है। शो में करण प्रीता को बार-बार हिंट देने की कोशिश करता है कि पृथ्वी गिरगिट की तरह रंग बदलता है वह उसके लिए ठीक नहीं है। हालांकि करण अभी भी अपने प्यार का इजहार प्रीता से नहीं करता।
दूसरी तरफ प्रीता अपने इगो में है क्योंकि पिछले दिनों करण ने प्रीता का काफी अपमान किया था और उसपर यकीन नहीं किया था। ऐसे में वह करण की एक भी बात नहीं सुन रही है। इस बीच करण कुछ ऐसा चाल चलता है कि पृथ्वी को खुद ही मैदान छोड़कर भागना पड़ता है। शो में आने वाले एपिसोड में दिखाया जाने वाला है कि-करण पृथ्वी को शर्लीन की याद दिलाएगा कि जब उसे पता चलेगा कि शर्लीन का लवर प्रीता से शादी करने जा रहा है तो उसका गेम खत्म हो जाएगा। ऐसे में पृथ्वी घबरा जाएगा।
इस बीच पृथ्वी कहता नजर आएगा- ‘मैं भाग जाऊंगा। मैं शर्लीन और घर सभी से दूर भाग जाऊंगा।’ दरअसल, करण उसे धमकाएगा । वह पृथ्वी से कहेगा – तेरी हालत तो शर्लीन के नाम से ही खराब हो रही है। सोच अगर वो सामने आएगी तो तेरी क्या हालत होगी।’ तब पृथ्वी घबराकर कहेगा -मैं भाग जाऊंगा।
इसके बाद फैंस फैंस चाहते हैं कि प्रीता और करण एक हो जाएं। काफी लंबे समय से इस शो को चाहने वाले मेकर्स से यही दरख्वास्त कर रहे हैं। लेकिन कहानी में एक के बाद एक कई सारे ट्विस्ट सामने आते रहे हैं। अब जकर प्रीता और करण के बीच की दूरियां कम होने को हैं। ऐसे में अब शो एक बार फिर से नया मोड़ लेने जा रहा है।