50 Sexiest Asian Women 2018: साल 2018 में ‘एशिया की सबसे सेक्सी महिला’ की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में टॉप 5 में टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का नाम भी शामिल है। जी हां, टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहता है’ की एक्ट्रेस शिवांगी की पॉपुलैरिटी इन दिनों काफी बढ़ गई है। ऐसे में शिवांगी को एशिया की सबसे सेक्सी महिलओं की लिस्ट में टॉप 5 में जगह मिली है। शिवांगी के साथ टॉप 5 में निया शर्मा का नाम भी शामिल है।
बता दें, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को इस लिस्ट में पहल और दूसरा पायदान मिला है। पहले नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं वहीं दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में शामिल है। दीपिका और प्रियंका के बाद तीसरे नंबर पर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने पोजिशन संभाली है।
50 Sexiest Asian Women 2018 Top 5 based on votes, impact & work. Media coverage from later today. Full list out Friday.
1. Deepika Padukone
2. Priyanka Chopra
3. Nia Sharma
4. Mahira Khan
5. Shivangi Joshi#DeepikaPadukone #PriyankaChopra #NiaSharma #MahiraKhan #ShivangiJoshi— Asjad Nazir (@asjadnazir) December 5, 2018
वहीं चौथे नंबर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने जगह बनाई है। इसके अलावा पांचवे पायदान पर टीवी की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने पोजिशन संभाली है।

बता दें, पिछले साल एक्ट्रेस शिवांगी को इस लिस्ट में 16वां स्थान प्राप्त हुआ था। इसके अलावा इस लिस्ट में और भी कईं टीवी एक्ट्रेस के नाम शामिल है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस दृष्टि धामी, सान्या इरानी का नाम भी शामिल है।

बता दें, हाल ही में फोर्ब्स की सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट भी सामने आई है जिसमें कॉमेडियन क्वीन भारती सिंह इस वक्त छोटे पर्दे की सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन गई हैं। जी हां, फॉर्ब्स की सबसे अमीर टीवी सेलिब्रिटी की लिस्ट में भारती का नाम टॉप पर हैं।
भारती सिंह ने इस साल 13.95 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस लिस्ट में भारती 74वें स्थान पर हैं। इसी के साथ ही भारती सिंह ने कपिल शर्मा, टाइगर श्रॉफ, परिणीति चोपड़ा और सोनम कपूर को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।



