Pakistani Drama On Ott: पाकिस्तानी ड्रामा को भारत के साथ-साथ दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, इन दिनों इंडिया में इनका क्रेज कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। फिर चाहें वो हानिया आमिर का कोई शो हो या किसी और का। ऐसे में अगर आप भी पाकिस्तानी ड्रामा देखने के फैन हैं, तो चलिए हम आपको 5 ऐसे बेस्ट शो बताते हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर फ्री में देख सकते हैं। इन शो का एक एपिसोड देखने के बाद आप इसके इतने फैन हो जाएंगे और पूरा ड्रामा खत्म किए बिना नहीं रह पाएंगे।
परिजाद (Parizaad)
साल 2021 में आए इस पाकिस्तानी ड्रामा को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें अहमद अली अकबर, युमना जैदी और किरण तबीर लीड रोल में दिखाई दिए थे। इस शो में परिजाद नाम के एक मामूली से लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो बहुत टैलेंटेड है और इसके फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी आपको बहुत पसंद आने वाली है। इसे भी आप यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं।
कभी मैं कभी तुम (Kabhi Main Kabhi Tum)
हानिया आमिर और फहाद मुस्तफा का ये सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ड्रामा है। हाल ही में मेकर्स ने इसका लास्ट एपिसोड भी रिलीज कर दिया, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार था। इस कहानी आपको बहुत पसंद आने वाली है, जिसमें देखने को मिलता है कि शरजीना (हानिया) की शादी मुस्तफा (फहाद) के भाई से होनी होती है, लेकिन उससे हो जाती है। फिर इसमें जो ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं वो आपको आखिरी एपिसोड तक देखने को मजबूर कर देंगे। इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
जिंदगी गुलजार है (Zindagi Gulzar Hai)
भारत समेत दुनियाभर में इस पाकिस्तानी ड्रामा का अपना एक फैन बेस्ड है। फवाद खान और सनम सईद स्टारर इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया। इसकी कहानी में आपको एक मेहनती लड़की कशफ और अमीर घराने के लड़के ज़ारून की जिंदगी और सोच के अंतर देखने को मिलेगा। इसे भी यूट्यूब पर आसानी से देखा जा सकता है।
यकीन का सफर (Yakeen Ka Safar)
इस पाकिस्तानी ड्रामा की कहानी आपको हिला कर रख देगी, जिसमें तीन परिवारों की स्टोरी को दिखाया गया है। पहले जिसमें एक लड़की जो अपने पिता द्वारा अपनी मां की हत्या होते हुए देखती है, दूसरे एक शिक्षित परिवार जो समाज में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है और तीसरा एक गरीब गांव की लड़की, जिसका सामूहिक बलात्कार किया जाता है और उसे मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसे भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
जफ़ा (Jafaa)
ये पाकिस्तानी ड्रामा इस समय काफी ट्रेंड में है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसमें दो स्टोरी को दिखाया गया है, जिसमें एक तरफ शादी के बाद प्यार और दूसरी तरफ इसके विपरीत दिखाया गया है। इसे भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है।