Best Crime thriller shows on JioHotstar 2025: अगर आपको सस्पेंस, एक्शन और दिमाग को झकझोर देने वाले ट्विस्ट पसंद हैं, तो JioHotstar की ये क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इन शोज़ में है सस्पेंस-थ्रिलर और रहस्यमय किरदार साथ ही ऐसी कहानियां जो आपको आख़िरी एपिसोड तक बांधे रखेगी।

ये हैं 5 शानदार थ्रिलर शोज़, जो आपकी रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं-

  1. The Night Manager
    मुख्य कलाकार: आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर
    निर्देशक: संदीप मोदी

यह एक स्मार्ट जासूसी थ्रिलर सीरीज है, जो ब्रिटिश शो The Night Manager पर आधारित है। आदित्य रॉय कपूर इसमें एक पूर्व नेवी ऑफिसर की भूमिका में हैं, जो होटल मैनेजर बनने के बाद एक खतरनाक हथियार तस्कर (अनिल कपूर) की दुनिया में फंस जाता है। कहानी में हर मोड़ पर धोखा, साजिश और रोमांच है। दमदार परफॉर्मेंस और हाई-क्लास सिनेमैटोग्राफी के साथ ये सीरीज़ भारतीय OTT की बढ़िया जासूसी थ्रिलर है।

Netflix पर देखिए ये 7 डरावनी फिल्में, रूह तक हिल जाएंगे आप

  1. Rudra: The Edge of Darkness

मुख्य कलाकार: अजय देवगन, रश्मिका दुग्गल, ईशा देओल
निर्देशक: राजेश मापुस्कर

ब्रिटिश शो Luther से प्रेरित यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर अजय देवगन की डिजिटल डेब्यू सीरीज़ है। अजय इसमें DCP रुद्रवीर सिंह बने हैं- एक ऐसा पुलिस अधिकारी जो अपराधियों के दिमाग में झांक सकता है लेकिन खुद अपने अंधेरे से जूझ रहा है। यह शो सिर्फ क्राइम की कहानी नहीं, बल्कि इंसान के अंदर के ‘अंधेरे’ की पड़ताल है। हर एपिसोड एक नया केस और एक नया सस्पेंस लेकर आता है।

  1. Asur

मुख्य कलाकार: अरसद वारसी, बरुण सोबती, अनुप्रिया गोयनका
निर्देशक: ओनी सेन

असुर भारतीय पौराणिकता और साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर का अनोखा संगम है। यह कहानी है एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट की, जो अपने मेंटर के साथ ऐसे सीरियल किलर की तलाश में है जो खुद को ‘काली’ का अवतार मानता है। यह सीरीज़ अपराध की परिभाषा से आगे जाकर नैतिकता और आस्था पर भी सवाल उठाती है।

सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के मामले में चचेरे भाई और असम डीएसपी संदीपन गर्ग गिरफ्तार

  1. Kaala

मुख्य कलाकार: अविनाश तिवारी, नितिन महेश जोशी
निर्देशक: बेजॉय नाम्बियार

कोलकाता की पृष्ठभूमि में बनी काला एक खतरनाक थ्रिलर शो है जो एक इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर की कहानी कहती है। जब वह हवाला रैकेट की जांच शुरू करता है, तो उसे अपने ही परिवार के काले रहस्यों का पता चलता है। दमदार स्क्रीनप्ले, एक्शन और इमोशनल कनेक्ट के साथ यह शो ‘ड्यूटी बनाम परिवार’ के द्वंद्व को बखूबी दिखाता है।

  1. Murder in Mahim

मुख्य कलाकार: विजय राज, अशुतोष राणा
निर्देशक: राज आचार्य

मुंबई के महिम इलाके में घटित यह सीरीज़ LGBTQIA+ कम्युनिटी को टारगेट करते सीरियल मर्डर्स की जांच पर आधारित है। दो पुराने दोस्त एक पुलिस अधिकारी और एक पत्रकार फिर साथ आते हैं, लेकिन उनकी यात्रा समाज की गहराई में छिपे भेदभाव और दर्द को उजागर कर देती है। यह सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कहानी है।

‘पहले 60 करोड़…’, हाई कोर्ट ने श‍िल्‍पा शेट्टी-राज कुंद्रा को नहीं दी विदेश यात्रा की मंजूरी