Action Thriller Movies On OTT: साउथ की फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती है। इसमें जमकर एक्शन, ड्रामा, क्राइम और कॉमेडी देखने को मिलती है। वहीं, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ को भी लोगों को काफी पसंद किया था। अब जल्द ही इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है, जिसमें जमकर एक्शन-थ्रिलर देखने को मिलेगा।
ऐसे में अगर आप भी एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं। तो चलिए हम आपको साउथ की 5 ऐसी मूवीज के बारे में बताते हैं, जिनकी कहानी ‘पुष्पा’ को टक्कर देती हैं और इन्हें आप हिंदी में ओटीटी पर देख सकते हैं।
वाडा चेन्नई (Vada Chennai)
2018 में रिलीज हुई धनुष की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में उनके साथ अमीर सुल्तान, राधा रवि समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इस मूवी में धनुष ने अंबू की भूमिका निभाई है। फिल्म में देखने को मिलता है कि कैसे कैरम खिलाड़ी अंबू खुद को दो गैंगस्टर गुटों के बीच फंसा हुआ पाता है, जिसमें एक तरफ गुना और वेलु हैं और दूसरी तरफ सेंथिल और जावा पझानी हैं। इसके बाद जो होता है वो हैरान कर देगा इस मूवी को हिंदी में हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और सोनी लिव समेत कई प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
भीष्म पर्व (Bheeshma Parvam)
साल 2022 में आई ममूटी और सौबिन शाहिर स्टारर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इसकी कहानी माइकल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने परिवार के लिए काफी कुछ करता है। इसके बाद फिल्म की कहानी ऐसा मोड़ लेती है, जो हैरान कर देने वाला है। इस मूवी को भी फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
आवेशम (Aavesham)
फहद फासिल स्टारर फिल्म आवेशम में आपको एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी भी दिखाई देने वाली है। इसकी कहानी 3 स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंजीनियर की डिग्री हासिल करने के लिए केरल आते हैं। वहीं, हालात तब खराब हो जाते हैं, जब उनका एक सीनियर स्टूडेंट से झगड़ा हो जाता है। इस फिल्म को भी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
आरण्य कांडम (Aaranya Kaandam)
साल 2010 में आई आरण्य कांडम साउथ की सुपरहिट फिल्मों में से एक है, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। इसमें संपत राज और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इस फिल्म को भी फैंस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विक्रम (Vikram)
कमल हासन और विजय सेतुपति स्टारर यह मूवी विक्रम साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें दिग्गज एक्टर का खतरनाक अंदाज देखने को मिला था। इसकी कहानी एक ब्लैक ऑप्स कमांडो की है, जो नकाबपोश निगरानीकर्ताओं के एक ग्रुप द्वारा की गई कई जघन्य हत्याओं की जांच करता है। इसे भी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।