26/11 Mumbai Attack 11th anniversary: मुंबई में 26/11 का दिन आज तक कोई नहीं भूला पाया है। इस दिन 11 साल पहले हुए आतंकी हमले से पूरी मुंबई दहल गई थी। मुंबई के ताज होटल और गेट-वे-ऑफ इंडिया के आसपास की जगह को निशाना बना कर आतंकियों ने हमला किया था। घटना में कई बेगुनाहों की जानें गई थीं वहीं हमारे जवान शहीद हुए थे। ऐसे में आम आदमी सहित बॉलीवुड जगत भी ऐसे वीरों को प्रणाम कर श्रद्धांजलि अर्पित करते दिख रहे हैं। सुनिधि चौहान और बी प्राक ने इस घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर इस वीडियो में ताज होटल में काम करने वाले एक शैफ का किरदार निभा रहे हैं।

इसके चलते ट्विटर पर #MumbaiTerrorAttack ट्रेंड कर रहा है, जिसमें इस 11 साल पहले की घटना की निंदा की जा रही है और घटना में शहीद हुए हमारे वीर जवान को याद किया जा रहा है। इस काले दिन को हर साल नवंबर के महीने में इस तारीख को याद किया जाता है। समंदर के रास्ते शहर में दाखिल हुए आतंंकियों ने कई बेगुनाह लोगों को मार डाला था। इस घटना में पुलिसकर्मी और सेना के जवान घायल तो कुछ शहीद भी हुए थे। 11 साल बीती इस घटना को आज भी लोग जब याद करते हैं तो थर थरा जाता हैं। देशभर में आज इस घटना में शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें सलामी दी जा रही है और श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

Live Blog

16:24 (IST)26 Nov 2019
अमिताभ बच्चन शामक डावर के डांस ग्रुप के साथ प्रैक्टिस करते हुए..

अमिताभ बच्चन शामक डावर के डांस ग्रुप के साथ प्रैक्टिस करते हुए..

16:19 (IST)26 Nov 2019
’26/11 Stories of Strength’ अमिताभ बच्चन रिहर्सल करते हुए

15:50 (IST)26 Nov 2019
’26/11 Stories of Strength’ के लिए अमिताभ बच्चन ने बहाया पसीना, देखें रिहर्सल की तस्वीरें

’26/11 Stories of Strength’ के लिए अमिताभ बच्चन ने बहाया पसीना, देखें रिहर्सल की तस्वीरें

15:50 (IST)26 Nov 2019
टीवी पर भी देख सकते हैं मुंबई में होने वाला शो..

30 नंवबर को रात 9.30 बजे स्टार प्लस और हॉस्टार पर भी इस कार्यक्रम को लोग देख सकते हैं।

14:28 (IST)26 Nov 2019
यहां भी देखा जा सकता है MUMBAI में होने वाला प्रोग्राम..

इसके अलावा एबीपी न्यूज, रिपब्लिक टीवी और 92.7 बिग एफएम पर भी लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।

14:24 (IST)26 Nov 2019
The Indian Express 26/11 Stories of Strength

‘The Indian Express 26/11 Stories of Strength’ की लाइव स्ट्रीमिंग जनसत्ता ऑनलाइन समेत इंडियन एक्स्प्रेस ग्रुप के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शाम 5.30 बजे से होगी।

12:36 (IST)26 Nov 2019
विवेक दहिया ने किया ट्वीट..

दिव्यंका त्रिपाठी के पति और एक्टर विवेक दहिया ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

12:35 (IST)26 Nov 2019
दिव्या दत्ता ने किया ट्वीट

दिव्या दत्ता ने किया ट्वीट.. 26/11  को कहा डार्क डे..

12:26 (IST)26 Nov 2019
कोएना मित्रा ने ऐसे दी 2611 की घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

कोएना मित्रा ने ऐसे दी 2611 की घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

12:24 (IST)26 Nov 2019
गेट वे ऑफ इंडिया में परफॉर्म करेंगे ये कलाकार..

गेट वे ऑफ इंडिया में होने वाले इस कार्यक्रम में मशहूर सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ऑफ इंडिया, द इंडियन नेवी बैंड औऱ महाराष्ट्र पुलिस बैंड भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

11:51 (IST)26 Nov 2019
सुरों के जरिए दी जाएगी शहीदों को श्रद्धांजलि..

डॉ. एल सुब्रमण्यम, कविता कृष्णमूर्ति, जेन दलाल, रेखा भारद्वाज, महेश काले, हर्षदीप कौर, दिव्या कुमार और शिल्पा राव भी अपने सुरों के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

11:23 (IST)26 Nov 2019
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ये ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ये ट्वीट: बिग बी ने दिया सेल्यूट..

11:22 (IST)26 Nov 2019
इस साल 26/11 के सर्वाइवर्स का इंटरव्यू लेते दिखेंगे विक्की कौशल और राधिका आप्टे।

इस साल 26/11 के सर्वाइवर्स का इंटरव्यू लेते दिखेंगे विक्की कौशल और राधिका आप्टे।

10:34 (IST)26 Nov 2019
डांस मास्टर श्यामक डावर के ग्रुप के साथ अमिताभ

स्टोरी ऑफ स्ट्रेंथ कार्यक्रम के लिए डांस मास्टर श्यामक डावर के ग्रुप के साथ अमिताभ  रिहर्सल करते हुए। 

10:18 (IST)26 Nov 2019
मधुर भंडारकर ने किया ट्वीट

मधुर भंडारकर ने किया ट्वीट: हमारे असल हीरो, जिन्होंने 11 साल पहले हमारे शहर को बचाया था। उन्हें नमन करता हूं।

10:16 (IST)26 Nov 2019
26/11 Mumbai Terror Attack: अमिताभ बच्चन देंगे स्टेज परफॉर्मेंस

इस कार्यक्रम फिल्म मेकर आनंद तिवारी ने तैयार किया है । शो में अमिताभ स्टेज परफॉर्मेंस देंगे।

10:09 (IST)26 Nov 2019
Stories Of Strength: अमिताभ बच्चन हैं ब्रैंड एंबेसडर..

अमिताभ बच्चन Stories Of Strength के ब्रांड एंबेसडर हैं।

10:05 (IST)26 Nov 2019
आज शाम गेटवे ऑफ इंडिया पर होने वाला है बड़ा कार्यक्रम..

स्टोरी ऑफ स्ट्रेंथ:  इस साल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी। पिछले 3 सालों की तरह इस साल भी अमिताभ बच्चन इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं। आज शाम गेटवे ऑफ इंडिया पर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए अमिताभ बच्चन ने सोमवार को रिहर्सल किया।( All Photos: Nirmal Harinandan)

10:03 (IST)26 Nov 2019
26/11 Stories Of Strength

The Indian Express पिछले 3 सालों से इस हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों और अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इस कार्यक्रम का नाम है- 26/11 Stories Of Strength। ये चौथा साल है जब कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। 

09:46 (IST)26 Nov 2019
आम व्यक्ति-क्या अमीर व्यक्ति, 26/11 को याद कर हर कोई सिहर उठता है..

हर साल नवंबर महीने की 26 तारीख आती है और इस भयानक हमले की याद दिलाती है। इस बार इस आतंकी हमले को 11साल बीत चुके हैं। लेकिन क्या आम व्यक्ति-क्या अमीर व्यक्ति इस घटना को याद कर सिहर उठता है।

09:45 (IST)26 Nov 2019
गई थी कई बेगुनाहों की जान..

26/11 आतंकी घटना को पूरे 11साल बीत चुके हैं। लेकिन आज तक उस काले दिन को कोई नहीं भूल पाया है। मुंबई के ताज होटल और आसपास की इमारतों को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया था। ये आतंकी पाकिस्तान की तरफ से समुद्र के रास्ते मुंबई शहर में दाखिल हुए थे। इस आतंकवादी हमले में कई बेगुनाहों की जानें गई थीं। 

09:39 (IST)26 Nov 2019
बॉलीवुड क्रिटिक ने की प्रार्थना..

ट्रेड एनेलिस्ट गिरीश जौहर ने भी इस घड़ी में ट्वीट कर जवानों को श्रद्धांजलि दी और बेगुनाहों गई जानों की आत्मा को शांति मिलने की प्रार्थना की।

09:35 (IST)26 Nov 2019
हम सब एक हैं- भारत सलाम..

वीडियो के जरिए देश को सलामी दी जा रही है कि मुंबई मेंघटी इस घटना के वक्त पूरा देश एक साथ खड़ा था। आतंकी घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को किस तरह से हमारे जवानों ने ढेर किया और कसाब को अपने कब्जे में लिया, वीडियो में इसका भी जिक्र है। 

09:33 (IST)26 Nov 2019
सुनिधि चौहान ने गाया ये गीत, वीडियो में नजर आए अनुपम खेर..

सुनिधि चौहान ने गाया ये गीत, वीडियो में नजर आए अनुपम खेर: अनुपम खेर वीडियो में एक शैफ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उस वक्त की घटना को रीक्रिएट कर दिखाया गया है...