कोरोना काल के बाद के दो साल बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहे थे। इस दौरान 2021 और 2022 में केवल साउथ फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया था। ऐसे में इसके मुकाबले 2023 हिंदी सिनेमा के लिए काफी बेहतरीन साबित हुआ। इस साल एक नहीं बल्कि कई फिल्मों ने अच्छा खासा बिजनेस किया। इस साल का अंत होने को है और अभी तक सभी देखा है हर तरफ एक्टर्स की ही चर्चा रही। ऐसे में अब अंतिम समय में आपको हम बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं, जो एक्टर्स से कम नहीं रहीं। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के दम पर बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। इसमें दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक का नाम शामिल है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से शादी के बाद फैमिली में काफी ज्यादा बिजी थीं। इसके बाद अपनी बेबी गर्ल के साथ टाइम स्पेंड कर रही थीं। इन सब चीजों के बाद एक्ट्रेस ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आईं। इसमें उनकी और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। जहां रणवीर के काम की सबने तारीफ की वहीं, आलिया ने फिल्म में एक्टिंग के दम पर सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। उन्होंने साबित कर दिया कि शादी और बच्चे के बाद करियर खत्म नहीं होता।

अदा शर्मा

साउथ और बॉलीवुड फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अदा शर्मा फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में नजर आई थीं। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। कम बजट में बनी इस मूवी ने 300 करोड़ का बिजनेस किया था। आलोचकों और दर्शकों ने इसे खूब सराहा था। मूवी में अदा शर्मा की एक्टिंग इतनी धांसू रही कि लोग उनके अभिनय के मुरीद हो गए।

करीना कपूर

इसके साथ ही इस लिस्ट में करीना कपूर (Kareena Kapoor) का भी नाम शामिल है। उन्होंने इस साल ओटीटी पर डेब्यू किया था और उनकी फिल्म ‘जाने जान’ को रिलीज किया गया था। इसमें उनके शानदार अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। फिल्म ने ओटीटी पर शानदार प्रदर्शन किया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने साल 2023 की शुरुआत में ही धमाका किया था। वो शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं। इसमें उनके अभिनय की लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस ‘पठान’ से काफी लाइमलाइट बटोरी थी। फिल्म ने 1050 करोड़ का बिजनेस किया था।

रानी मुखर्जी

वहीं, रानी मुखर्जी ने भी ओटीटी पर खूब दम दिखाया था। वो एक दिल दहला देने वाली कहानी को लेकर स्क्रीन पर लौटी थीं। वो फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में दिखी थीं। इसमें उनके अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया था। ये इस साल की ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म रही थी।