18 July Kundali Bhagya Preview: जी टीवी के शो कुंडली भाग्य में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में चल रहे ड्रामैटिक मोड़ को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों शो में दिखाया गया कि पृथ्वी और शर्लिन मिलकर महेश की जान लेने की साजिश रचते हैं। जबकि दूसरी ओर महेश लूथरा इस बात से अंजान प्रीता को पृथ्वी से शादी करने का प्रस्ताव देता है। महेश कहता है कि वह प्रीता को पूरे सम्मान के साथ लूथरा हाउस लेकर आना चाहता है।
17 जुलाई के एपिसोड में आपने देखा कि महेश का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जाता है। वहीं शर्लिन प्रीता को परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। शर्लिन महेश के एक्सीडेंट का इल्जाम प्रीता के सिर पर मढ़ देती है। शर्लिन-पृथ्वी के पास राका का कॉल आता है कि महेश लूथरा अब जिंदा नहीं रहा। इस बात को सुनकर दोनों खुश हो जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर प्रीता करण के दिये गिफ्ट को देखकर उसकी यादों में खो जाती है। लेकिन प्रीता का यह गिफ्ट उसके हाथ से गिर जाता है। गिफ्ट के गिरने से प्रीता को किसी अनहोनी की आशंका होती है। तभी प्रीता के पास कृतिका का फोन आता है कि महेश लूथरा का एक्सीडेंट हो गया है। महेश को देखने के लिए प्रीता फौरन अस्पताल के लिए रवाना हो जाती है। जब शर्लिन को इस बात का पता चलता है कि महेश जिंदा है तो वह शॉक्ड हो जाते हैं। पृथ्वी और शर्लिन महेश को अस्पताल में ही मारने की साजिश रचती है। इसके साथ ही शर्लिन घरवालों को प्रीता के खिलाफ भड़काती है।
वहीं आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता अस्पताल पहुंच गई है। प्रीता को देखने के बाद ही घरवाले उसे बुरा-भला कहने लगते हैं। क्या प्रीता खुद को साबित कर पाएगी निर्दोष? क्या महेश प्रीता का सच लाने में कर पाएगा मदद? क्या शर्लिन और पृथ्वी का सच आएगा सामने? जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।

