17 July Kundali Bhagya Preview:  जी टीवी के शो ‘कुंडली भाग्य’ में पिछले कुछ दिनों जंग-कंफ्यूजन समेत कई ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए जा रहे हैं। शो में आने वाला रोमांचक मोड़ दर्शकों का भी ध्यान आकर्षित कर रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि महेश के साथ लूथरा हाउस जाने से प्रीता इंकार कर देती है। प्रीता कहती है कि वह उस घर में तभी कदम रखेगी जब परिवार के लोगों को शर्लिन के सच का पता चलेगा। इसके बाद प्रीता से महेश पृथ्वी संग शादी करने की बात कहता है।

प्रीता के घर से बाहर निकलते ही महेश का पृथ्वी का आदमी पीछा करता है। शख्स महेश को ट्रैफिक वाले रास्ते से न जाकर सूनसान रास्ते से जाने के लिए मना लेता है। इस दौरान महेश को अकेला पाकर वह शख्स उस पर हमला कर देता है। शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है करण के पास किसी का कॉल आता है जो महेश के एक्सीडेंट की उसे जानकारी देता है।

करण आनन-फानन में घरवालों के साथ हॉस्पिटल पहुंचता है। वहां पर वह महेश को ऑपरेशन थियेटर में जाते हुए गंभीर हालत में देखता है। वहीं डॉक्टर करण को बताते हैं कि महेश की जान बचने के कुछ ही चांसेंस हैं। वहीं दूसरी ओर प्रीता को महेश के एक्सीडेंट की जानकारी कर्तिका से होती है। क्या महेश की बच पाएगी जान या कह देगा दुनिया को अलविदा? क्या शर्लिन और पृथ्वी का सच आएगा लोगों के सामने? क्या प्रीता करण की कर पाएगी मदद? जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)