16 July Tujhse Hai Raabta Serial Preview: जी टीवी के शो ‘तुझसे है राब्ता’ दर्शकों को पसंद आ रहा है। शो में लगने वाला ट्विस्ट और ड्रामे का तड़का लोगों को शो से बांध रहा है। अब मेकर्स शो में नया ड्रामैटिक मोड़ लेकर आए हैं। मल्हार जहां मोक्ष को खोजने के लिए दिन-रात एक कर रहा है तो वहीं कल्याणी ने मोक्ष के लिए अर्थव से एक डील की है। क्या अर्थव और कल्याणी का सच आएगा परिवार के सामने जानने के लिए फैन्स उत्साहित हैं।
‘तुझसे है राब्ता’ के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कल्याणी मल्हार को अर्थव के साथ डील करने के लिए मनाती है। हालांकि मल्हार कल्याणी की बात मानने से इंकार कर देता है। ऐसे में कल्याणी खुद ही कुछ करने का फैसला लेती है। सार्थक कल्याणी की बेल का इंतजाम करता है। तभी संपदा देखता है कि कल्याणी पर कोई महिला टॉर्चर कर रही है। वह कल्याणी पर उसके बेटे मोक्ष का अपहरण करने का आरोप लगा रही है। लेकिन तभी मल्हार अपना वीडियो मैसेज लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया पर वायरल करता है। वीडियो में मल्हार बताता है कि कल्याणी ही मोक्ष की मां है, जिसका किडनैप हो गया है। मल्हार लोगों से मोक्ष को खोजने में मदद मांगता है।
वहीं शो के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कल्याणी (रीम शेख) अर्थव के साथ डील करेगी। कल्याणी अर्थव से पासपोर्ट बदलकर मोक्ष को एक घंटे के भीतर घर भेजने की बात कहेगी। वहीं दूसरी ओर मल्हार एक शख्स को बॉक्स के साथ देखेगा लेकिन वह बॉक्स हवा में उड़ जाएगा। मल्हार बॉक्स को नीचे गिरने से रोक लेता है और उस बॉक्स में मोक्ष को पाता है। क्या मल्हार को कल्याणी और अर्थव की डील के बारे में चल पाएगा पता? यह जानने में थोड़ा इंतजार है। शो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।

