15 July Kundali Bhagya Preview: ‘कुंडली भाग्य’ में इन दिनों ड्रामे के साथ ट्विस्ट का तड़का लग रहा है। शो के दर्शक ट्रैक को लेकर काफी उत्साहित हैं। यही कारण है कि वह 15 जुलाई के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया कि शर्लिन को अब प्रीता गुनाहों की सजा देने वाली है। हालांकि शर्लिन को बचाने के लिए पृथ्वी ने भी एक खतरनाक प्लान बनाया है।

‘कुंडली भाग्य’ के बीते एपिसोड में आपने देखा कि शर्लिन दिन में सपना देख रही है। शर्लिन सपने में लूथरा हाउस से भागने की कोशिश करती हुई नजर आती है। हालांकि वह अपने प्लान में कामयाब नहीं हो पाती और प्रीता उसे पकड़ लेती है। इसके बाद प्रीता उसे जोरदार चांटा मारती है। वहीं लूथरा हाउस के लोग भी उससे सच बताने के लिए कहते हैं। शर्लिन दवाब में आकर सब कुछ बता देती है और बाद में प्रीता को जान से मारने की धमकी देती है। लेकिन परिवार वाले उसे पुलिस के हवाले कर देते हैं।

शर्लिन अपने सपने के बारे में सोचकर डर जाती है और फौरन पृथ्वी को फोन लगाती है। शर्लिन पृथ्वी से उसकी मदद करने के लिए कहती है। वहीं महेश राखी से कहता है कि जो भी उसने पहले किया वह उसके लिए प्रीता से माफी मांगेगा। अब शो में आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि महेश प्रीता को कर उसे पूरे हक और सम्मान से लूथरा हाउस में वापस लाने की बात कहता है। वह प्रीता से कहता है कि लूथरा परिवार शर्लिन से उससे किये की सजा देगा।

महेश प्रीता से कहता है कि वह शर्लिन से बदला ले। तभी पृथ्वी किसी अंजान शख्स को कॉल कर महेश लूथरा की जान लेने के लिए कहता है। क्या पृथ्वी महेश को उतार देगा मौत के घाट? महेश अपनी जान बचाने में हो पाएगा कामयाब? क्या प्रीता महेश की कर पाएगी मदद? क्या लूथरा परिवार के सामने आएगा शर्लिन का सच? जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।