टीवी का सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। इतने सालों के सफलता के बाद आज इस शो को 13 साल पूरे हो गए हैं। ठीक 12 जनवरी 2009 को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का प्रीमियर हुआ था। तब से लेकर आज तक ये शो निरंतर चलते आ रहा है और दर्शक भी इसे खूब प्यार दे रहे हैं। इतना ही नहीं शो के सभी कलाकरों को भी लोगों ने खूब प्यार दिया है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में न केवल मुख्य जोड़ियों को बल्कि कई कलाकारों को भी अपार लोकप्रियता मिली है। इन सालों में हिना खान, शिवांगी जोशी, मोहसिन खान जैसे कई सेलेब्स घर-घर में मशहूर हो गए। इन कलाकरों के अलावा भी कई ऐसे कलाकार हैं जो शो का हिस्सा रहे हैं। आइए आपको बताए हैं उन्हीं कलाकारों के बारे में, जिन्होंने शो से खूब प्रसिद्धि हासिल की है।

हिना खान: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का सबसे लोकप्रिय नाम हिना खान है। शो में हिना ने अक्षरा का मुख्य किरदार निभाया थ। इसी शो के जरिए हिना खान ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के साथ-साथ हिना खान के करियर को भी आज पूरे 13 साल हो गए हैं। हिना ने आदर्श ऑन-स्क्रीन बहू की लिस्ट में अपना नाम जोड़ लिया है। हिना 2009 से 2016 तक पूरे 7 सालों तक शो का हिस्सा रही थीं। हिना खान अब म्यूजिक वीडियो करती नजर आती हैं।

शिवांगी जोशी: अक्षरा के बाद शो में नायरा नजर आई, जो शो में अक्षरा की बेटी के साथ-साथ एक बहू के रूप में भी दिखाई दी थी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शिवांगी जोशी ने नायरा की भूमिका निभाई थी और जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। नायरा के किरदार से उन्होंने हर घर में पहचान बनाई है। नायरा के बाद उन्हें शो में उनके हमशक्ल सीरत के रूप में पेश दिखाया गया। शिवांगी साल 2016-2021 तक शो का हिस्सा रही थीं। शिवांगी इस इन दिंनो ‘बालिका वधु-2’ में आनंदी के रोल में दिखाई दे रही हैं।

मोहसिन खान: मोहसिन ने शो में कार्तिक गोयनका की भूमिका निभाई थी। शो में कार्तिक और नायरा की जोड़ी टीवी पर सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ियों में से बन गई। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाने लगी। शो में मोहसिन शुरू से लेकर आखिरी तक कार्तिक के रूप में ही नजर आए।

करण कुंद्रा: बिग बॉस-15 के प्रतियोगी करण कुंद्रा भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुके हैं। करण भले ही शो में कम समय के लिए नजर आए हो लेकिन उन्होंने किरदार से सभी का दिल जित लिया था। करण कुंद्रा ने शो में रणवीर के रूप में धमाकेदार एंट्री ली थी। उन्होंने शो में सीरत यानी शिवांगी जोशी के पति की भूमिका निभाई थी। अपने इस छोटे से किरदार से करण ने सबके दिलों में अपनी छाप छोड़ी है। वहीं इस समय करण ‘बिग बॉस-15’ में नजर आ रहे हैं।

अशनूर: अशनूर जिन्होंने शो में नैतिक और अक्षरा की बेटी नन्ही नायरा का किरदार निभाया था। अशनूर शो में 2015-16 के बीच कुछ ही समय के लिए नजर आई थीं। शो में उनका एक छोटा सा रोल था लेकिन वो आज भी अपनी इस भूमिका के लिए जानी जाती हैं। अशनूर इसके अलावा भी कई टीवी सीरियल्स और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

रोहन मेहरा: एक्टर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नक्श के रूप में नजर आए थे। इस भूमिका से उन्होंने तुरंत टीवी जगत में पहचान बना ली थी। इसके अलावा उन्हें ‘बिग बॉस-10’ और ‘ससुराल सिमर का-2’ में भी देखा जा चूका है। फिलहाल रोहन अपने वेब शोज और म्यूजिक वीडियो में व्यस्त हैं।