बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) को उनकी बेहतरीन अदायगी के लिए जाना जाता है। उन्होंने ना केवल फिल्मों में बल्कि टीवी सीरीयल्स में भी काम किया है। इतना ही नहीं एक्टर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। टीवी शोज से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख करना चाहा। फिल्मों में करियर की शुरुआत के लिए उन्होंने करीब 35 लाख महीने का कॉन्ट्रैक्ट फाड़ दिया था। इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में किया है। चलिए बताते हैं उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारे में।

दरअसल, विक्रांत मैसी को हाल ही में फिल्म ’12वीं फेल’ में देखा गया था। इसमें उनके अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। फिल्म में उनका अभिनय इतना बेहतरीन रहा कि इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स तक उनकी तारीफ करने से खुद रोक नहीं पाए। एक्टर डायरेक्टर तक ने उनकी खूब सराहना की। इसके बाद से विक्रांत ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, इससे पहले वो वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके थे। लेकिन, इसमें उन्हें खास पसंद किया गया है। ऐसे में हाल ही में उन्होंने ’12वीं फेल’ सफलता को लेकर एक इंटरव्यू में बात की और इस दौरान उन्होंने अपनी स्ट्रगल स्टोरी के बारे में बताया।

विक्रांत मैसी ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए टीवी से ब्रेक लेने का फैसला किया था। उन दिनों एक्टर को टीवी सीरियल्स में काम करने के लिए हर महीने करीब 35 लाख रुपए मिलते थे। एक्टर ने 24 साल की उम्र में ही अपना घर भी खरीद लिया था। अच्छी खासी रकम मिलने के बाद भी उन्होंने टीवी को अलविदा कह दिया था। वजह सिर्फ फिल्म थी। वो फिल्में करने के लिए जुनूनी थे।

फिल्मों से क्यों अट्रैक्ट हुए विक्रांत?

टीवी इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर ’12वीं फेल’ एक्टर ने बताया कि टीवी का कॉन्टेंट रिग्रेसिव था। वो इससे परेशान हो चुके थे। वो कुछ नया और अच्छा करना चाहते थे। इसी वजह की ओर अट्रैक्ट होने लगे। फिर विक्रांत ने फिल्मों में काम करने का फैसला किया। उनका मानना है कि सिर्फ पैसों से ही सुकून नहीं मिलता। उन्हें इस बात का एहसास तब हुआ जब उन्होंने माता-पिता के लिए एक बेटे का फर्ज अदा किया और घर के तमाम कर्जों को खत्म कर दिया।

ऑडिशन के लिए पत्नी से लेते थे उधार

इतना ही नहीं, विक्रांत मैसी ने अपने स्ट्रगल को लेकर आगे बताया कि टीवी छोड़ने के बाद उनकी जिंदगी में ऐसा समय भी आया जब पत्नी से पैसे उधार लेने पड़े। एक्टर बताते हैं कि वो ऑडिशन देने के लिए पत्नी शीतल से पैसे उधार लिया करते थे। आज उनकी मेहनत रंग लाई और एक सफल एक्टर के तौर पर गिने जाते हैं। अपने टैलेंट के दम पर विक्रांत ने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। उनकी स्ट्रगल लाइफ से एक बात को साफ जाहिर है कि छोटे पर्दे से फिल्मों में पहचान बनाना विक्रांत के लिए आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। एक्टर ने जब टीवी में डेब्यू किया था तो उन्होंने कई छोटे रोल्स भी किए हैं। लेकिन वो हार नहीं माने और आज सफलता उनके कदम चूम रही है।