12 AUGUST, NIMKI VIDHAYA, MAHA EPISODE: स्टार भारत का शो निमकी मुखिया अब निमकी विधायक में बदलने जा रहा है। इसी के साथ ही इस शो में इस बार कई सारे बड़े बदल देखने को मिलेंगे। शो में निमकी अभी तक कुर्ते और सूट-सलवार में नजर आती थी। लेकिन अब निमकी जबरदस्त साड़ियों में दिखाई देंगी और जनता का भला करती दिखेंगी। इधर, निमकी मुखिया के बब्बू सिंह भी अब बदले-बदले अंदाज में नजर आएंगे।
निमकी विधायक में इस बार बब्बू सिंह – बब्बू की भूमिका में नहीं बल्कि मिंटू सिंह बना दिखाई देगा। पिछली बार की तरह इस बार भी बब्बू बना मिंटू सिंह शुरुआत में निमकी के खिलाफ ही नजर आएगा। ऐसे में शो में फैंस को तब बहुत मजा आएगा, जब एक बार फिर से निमकी और मिंटू की खट्टी मीठी तकरार और लड़ाइयां दिखाई जाएंगी। इसी के साथ ही शो में और भी कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का इंतजार कर रहे हैं। इस शो में बहुत सारे नए चेहरे भी दिखाई देंगे। इसके अलावा पुराने ऐसे कई कलाकार हैं जो इस शो को अलविदा कह चुके हैं।
बता दें, निमकी मुखिया में शो के अंदर निमकी के साथ काफी कुछ घटा। ऐसे में निमकी मुखिया सदमे में चली जाती है। उसने अपना बच्चा खो दिया है। ऐसे में बब्बू सिंह उसका ये दर्द नहीं देख पाता। निमकी व्हील चेयर पर जिंदा लाश की तरह ही पड़ी रहती है। ऐसे में बब्बू सिंह निमकी को ऐसे देख कर प्रतिज्ञा लेता है कि वह अपने दुश्मनों का खात्मा करेगा।
[bc_video video_id=”6070374781001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
इसी बीच कुछ ऐसा होगा शो में कि कहानी निमकी मुखिया की जिंदगी से बदल कर निमकी विधायक के ट्रैक पर आ जाएगी। कहानी इसके बाद निमकी विधायक की जिंदगी की गाथा बन जाएगी। फैंस इस नए शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर हे हैं। आज यानी 12 अगस्त से इस शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट होने जा रहा है।