100 years of Raj Kapoor: चांद13 दिसंबर, 2024 की शाम मुंबई के लिए शानदार रही। कपूर परिवार और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता राज कपूर की 100 बर्थ एनिवर्सरी मनाने के लिए एक साथ आई। पीवीआर इन्फिनिटी मॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में रणधीर कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट सहित पूरे कपूर परिवार ने राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया। इस कार्यक्रम में सितारों का तांता लगा।
रेखा और प्रेम चोपड़ा जैसे प्रतिष्ठित अभिनेता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे। संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी जैसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और टाइगर श्रॉफ, आदित्य रॉय कपूर, कार्तिक आर्यन, विजय वर्मा, विक्की कौशल, शारवरी, वेदांग रैना जैसे सितारे भी राज कपूर के सम्मान में कपूर परिवार के साथ शामिल हुए।
राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर कपूर खानदान साथ नजर आया। इस मौके पर नीतू कपूर को अपने दिवंगत पति एक्टर ऋषि कपूर की याद आई।
राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर अपना लुक काफी साधारण और क्लासी रखा था। अपने लुक की तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
कार्तिक आर्यन राज कपूर के लिए हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहीं कपूर खानदान की बहू आलिया हर मेहमान का स्वागत करती दिखीं। कार्तिक और आलिया को भी साथ में बात करते देखा गया।
राज कपूर के लिए रखे गए कार्यक्रम में रेखा को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के गले मिलते देखा गया। उन्होंने बड़े प्यार से उन्हें गले लगाया।
करीना कपूर अपने दादा राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर ऑफ व्हाइट कलर के सूट में दिखे। सैफ इस दौरान ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखे।
राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर कपूर खानदान साथ नजर आया। कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर के साथ बहुत खुश नजर आईं।
करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।
राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर प्रेम चोपड़ा अपनी पत्नी उमा के साथ पहुंचे थे। उनके अलावा प्रेम चोपड़ा के दामाद शरमन जोशी भी अपनी पत्नी प्रेरणा चोपड़ा के साथ पहुंचे थे।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शोमैन की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर अपना लुक काफी अलग रखा। आलिया सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आईं और रणबीर ब्लैक आउटफिट में दिखे।

रेखा ने राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर रखे कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान ऑफ व्हाइट साड़ी में वह बेहद खूबसूरत दिखीं।
