Nach Baliye 9 Star Plus 1 September Show Update : स्टार प्लस पर आने वाला शो ‘नच बलिए 9’ अपने हर एपिसोड में कुछ खास होता है। इस वीकेंड परफॉर्मेंस के साथ जोड़ियों का महासंग्राम भी देखने को मिलेगा। वहीं इस बार शो के सेट पर कंटेस्टेंट के कई राज खुलने वाले हैं, साथ ही उनकी सच्चाई भी सामने आने वाली है। इस दौरान दिबांग ने मधुरिमा का लाइ टेस्ट कर चुके हैं जिसमें उसने बताया कि विशाल के लिए उसके दिल में कोई फीलिंग नहीं हैं। इस दौरान दोनों में काफी बहस भी हो गई जिसके बाद मधुरिमा ने विशला के उपर माइक ही फेंक दी। विशाल ने कहा कि मधुरिमा से अलग होना उसके लाइफ की सबसे बड़ी गलती रही। बता दें नच का सच के तहत लाई डिटेक्टर टेस्ट कर वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध न्यूज एंकर दिबांग जोड़ियों के बीच के सारे राज खोलेंगे।
इस दौरान दिबांग जब मधुरिमा से सवाल करते नजर आते हैं कि क्या वे झगड़ा और ड्रामा क्रिएट करने के लिए विशाल को उकसाती हैं? तो उन्होंने ‘न’ में उत्तर दिया, जिसे मशीन ने गलत बताया। बता दें विशाल और मधुरिमा ‘चंद्रकांता’ में लीड रोल कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं थी। करीब एक साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे और फिर 2018 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके साथ ही बाकी की और जोड़ियों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट से उनकी सच्चाई सामने आने वाली है।
नच बलिए 9 में कबीर सिंह के नाम से मशहूर विशाल सिंह और मधुरिमा की जोड़ी एलीमिनेट हो चुकी है। दोनों के बीच पूरे शो के दौरान नोक झोक होती रही है।
दिबांग कहते हैं कि अपनी बात कहने के लिए मधुरिमा को क्यों लाते हैं। आगे विशाल से पूछा कि जब आप मधुरिमाि से मिले वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म कर सकीं थीं। क्या आप इनकी उंगली पकड़कर कामयाब होना चाहते थे? इस पर विशाल ने ना में जवाब दिया जिसे मशीन ने भी सच बताया। विशाल इस दौरान ये भी कहता है कि वह मधुरिमा से उसी के खातिर लड़ रहा है।
रवीना टंडन और अहमद खान को लेकर दिबांग ने प्रिंस से पूछा कि क्या ये जज जोड़ी पक्षपातपूर्ण है? इस पर प्रिंस कहते हैं नहीं, लेकिन मशीन उनके जवाब को झूठ साबित कर देती हैं। लेकिन जजेज प्रिंस के बारे में कहते हैं कि ये बंदा काफी जेनुइन हैं। इसे हमें काफी समय से जानते हैं
दिबांग मधुरिमा का टेस्ट करने के बाद प्रिंस नरूला का लाइव डिटेक्टर टेस्ट में पूछा- क्या आप युविका का फोन चुपचाप देखते हैं। इस पर प्रिंस ने कहा-नहीं। मशीन ने इसे सच बताया। अगले सवाल में पूछा, क्या युविका पर 100 प्रतिशत विश्वास करते हैं। जवाब में कहा- हां। मशीन ने भी इसे सच बताया। युविका से शादी के बाद क्या किसी एक्स से टच में हैं, इसपर विशाल ने कहा-नहीं। मशीन ने इसे सच बताया।
मनोलिसा और विक्रांत ने टिंकू जिया पर काफी शानदार परफार्मेंस दिया। दोनों इस शो में मधुरिमा और विशाल की जोड़ी को सपोर्ट करने आए हैं। इस दौरान मनोलिसा ने विशाल और मधुरिमा को लिट्टी चोखा भी खिलाया।
नच बलिए 9 के जोड़ी नंबर 8 काली के उपर अपना परफॉर्मेंस देने आई। दोनों के रोंगटे खड़े कर देने वाले परफॉर्मेंस दिए जिसे जजेज ने काफी सराहा
क्या वह विशाल को उकसाती हैं तो इस बात से उन्होंने इनकार कर दिया, लेकिन उनका यह झूठ पकड़ा गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही यह बात मान ली और कहा, "एक लड़की होने के नाते मुझे अच्छा लगता है जब लोगों का ध्यान मेरी तरफ होता है।" इन सबसे अलग मधुरिमा और विशाल अपनी परफॉर्मेंस से सबको लुभाने और हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। मधुरिमा के अलावा विशाल सिंह ने इस टेस्ट के दौरान यह भी माना कि उनके रिश्ते के मौजूदा हालात के बावजूद उनके मन में मधुरिमा के लिये भावनाएं है। मधुरिमा ने कहा नहीं। मशीन ने भी जवाब को सच बताया।
दिबांग ने पूछा,रिलेशनशिप के दौरान विशाल ने कभी आपको किक किया। मधुरिमा ने विशाल पर चीट करने का लगाया आरोप। विशाल ने इसपर कहा यह पहली बार सुना है इमोशनली चीट करना। मशीन ने भी बताया सच। क्या आप इस शो का इस्तेमाल विशाल से बदला लेने के लिए कर रही हैं। मधुरिमा से आगे पूछ।