मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से चुनाव हार गई हैं। अपर्णा पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अपर्णा यादव को हराया। रीता बहुगुणा जोशी इस सीट से लंबे समय से विधायक रही थीं। इससे पहले वो कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीतती रही हैं लेकिन इस बार उन्होंने चुनावों से ऐन पहले कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। समाजवादी पार्टी में भी आपसी कलह के बाद पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सिर्फ दो सीटों पर ही चुनाव प्रचार किया था। एक तो छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के विधान सभा सीट जसवंत नगर में और दूसरा छोटी बहू अपर्णा यादव के पक्ष में लखनऊ कैंट में।

अपर्णा यादव के समर्थन में आलमबाग इलाके में एक रेलवे वर्कशॉप मे मुलायम ने कहा था, ‘अपर्णा को भारी बहुमत से जिता देना। हमसे जुड़ा हुआ मामला है। हमारा भी सम्मान जुड़ा हुआ है। हमारे लड़के की पत्नी है। हमारी बहू है। आपकी भी बहन या बहू है। हमें जिता देना।’

लखनऊ कैंट में बहू अपर्णा यादव के समर्थन में एक चुनावी रैली करते हुए मुलायम सिंह यादव ने लोगों से कहा था, “यह विधान सभा चुनाव मेरे राजनीतिक सम्मान से जुड़ा हुआ है। अगर आपलोग इस सीट से मेरी छोटी बहू अपर्णा यादव का समर्थन करेंगे तो मेरे ऊपर उपकार होगा। मैं आपका आभारी रहूंगा।” पार्टी अध्यक्ष पद से हटाकर संरक्षक बनाए जाने से दुखी मुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा था कि साल 2012 में उनके नाम पर विधान सभा चुनाव लड़ा गया था, जनादेश उन्हें मिला था लेकिन उन्होंने अखिलेश को सीएम बना दिया।

उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम 2017 LIVE:

उत्तराखंड चुनाव परिणाम 2017 LIVE: