प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज का पांच राज्यों के जनादेश आगे की राह तय करने वाले हैं। कहा कि “जब हमने 2019 (केंद्र में) में सरकार बनाई, तो कुछ ‘राजनीतिक विशेषज्ञों’ ने कहा कि यह यूपी में 2017 की मिली जीत के कारण है। मेरा मानना ​​​​है कि वही ‘विशेषज्ञ’ कहेंगे कि 2022 के चुनाव परिणाम 2024 के राष्ट्रीय चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे।” कहा कि अब एक भी पल गंवाना नहीं है। चारों राज्यों में भाजपा की जीत सुनिश्चित होने के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

पीएम ने कहा- गोवा में सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं… बीजेपी ने उत्तराखंड में नया इतिहास रचा है- पहली बार राज्य में लगातार दूसरी बार कोई पार्टी आई है। 5 राज्यों में विधानसभा परिणाम ऐतिहासिक साबित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वह दिन भी आएगा जब देश में वंशवाद की राजनीति का सूर्यास्त होगा; इस चुनाव में जनता ने भी इसका संकेत दिया है।

उन्होंने कहा कि “हमने पहले कहा था कि होली 10 मार्च से शुरू होगी… यह हमारे एनडीए कार्यकर्ताओं की ‘4 जीत’ है… लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लेने और बीजेपी को यह जीत सुनिश्चित करने के लिए मैं सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। पहली बार दूसरे कार्यकाल के लिए सीएम चुने जाएंगे…। कहा कि लोग उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करे लेकिन कुछ लोग स्वतंत्र रूप से काम करने वाली संस्थाओं पर हमला करके उनकी रक्षा करने के लिए उतावले रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार। विशेष रूप से माताओं, बहनों और युवाओं ने जिस प्रकार भाजपा को भरपूर समर्थन दिया है, वह अपने आप में बहुत बड़ा संदेश है।’’ उन्होंने कहा कि पहली बार के मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और भाजपा की जीत सुनिश्चित की। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले किसी मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का यह पहला उदाहरण है।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद भाजपा के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है। गोवा में सारे एक्जिट पोल गलत निकले और वहां की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया। 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद भी भाजपा की सीटों की संख्या बढ़ी है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा ने नया इतिहास रचा है और पहली बार कोई दल वहां लगातार दूसरी बार सत्ता में आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सीमा से सटा एक पहाड़ी राज्य, एक समुद्र तटीय राज्य, मां गंगा के विशेष आशीर्वाद वाले उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में -यानी चारों दिशाओं में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला है। इन राज्यों की चुनौतियां भिन्न हैं और इनके विकास की राह भी अलग-अलग हैं। भाजपा पर विश्वास, भाजपा की नीति, नीयत और निर्णयों पर जनता का अपार विश्वास सभी को एकसूत्र में बांधते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये नतीजे प्रो पूअर, प्रो एक्टिव शासन पर बड़ी मजबूत मुहर लगाते हैं।’’

इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘‘आज चुनाव के नतीजे एकतरफा भाजपा के पक्ष में आये हैं, आप सभी उसके विजय मार्च में इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मैं प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी को लगातार चौथी बार–2014 के लोकसभा चुनाव में, 2017 के विधानसभा चुनाव में, 2019 के लोकसभा चुनाव में और अब 2022 के विधानसभा चुनाव में लोगों का आशीर्वाद मिला है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले 37 सालों में पहली बार हुआ है कि कोई पार्टी अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार बना रही है तथा यह कि भाजपा की वोट हिस्सेदारी भी बढ़ी है। नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड जब से बना है तब से हर चुनाव में सरकारें बदली हैं लेकिन पहली बार राज्य ने किसी दल को सत्ता में बने रहने के लिए उसके पक्ष में वोट डाला है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में पार्टी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने वाली है तथा गोवा में पार्टी तीसरी बार सरकार बनाएगी। मोदी की तारीफ करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘भाईभतीजावाद, भ्रष्टाचार, अपराध, जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति के स्थान पर ‘रिपोर्ट कार्ड, विकास, जन सशक्तिकरण की राजनीति’ का सूत्रपात किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी ने राज्य में कानून का शासन कायम किया जबकि पांच साल पहले भय का शासन था तथा अपराधियों एवं आतंकवादियों को पिछले शासन में संरक्षण प्राप्त था।